Google Analytics Meta Pixel रूस ने रणनीति बदल तेज किए हमले, आबादी भी बन रही निशाना - Ekhabri.com

रूस ने रणनीति बदल तेज किए हमले, आबादी भी बन रही निशाना

यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव में आसमान से आग बरस रही है, तो टैैंकों के गोले दीवारें चीरकर लोगों की जान ले रहे हैैं। हमले के सातवें दिन बुधवार को खार्कीव पर रूसी हमले और तेज हो गए। क्रूज मिसाइलों ने नगर परिषद व पुलिस मुख्यालय की इमारतों और आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया है। कीव को घेरे रूसी सैनिक उस पर हमले तेज करते हुए राजधानी के और करीब पहुंच गए हैैं। इस बीच रूसी सेनाओं ने बुधवार को यूक्रेन के खेरसोन शहर पर कब्जा कर लिया। लेकिन यूक्रेन सरकार ने कहा है कि वहां पर लड़ाई जारी है। ताजा हमलों के बाद युद्ध में यूक्रेन के दो हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। बढ़ रही अनिश्चितता के माहौल में कच्चा तेल मूल्य रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बुधवार को वह करीब 110 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट करने के बाद बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दे दी। कहा, विश्व युद्ध छिड़ा तो उसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होना निश्चित है, इसके कारण दुनिया में महाविनाश होगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाई अलर्ट के आदेश के बाद रूस के परमाणु हथियार हमले के लिए तैयार स्थिति में हैैं। परमाणु हथियारों से लैस रूस की पनडुब्बी बैरेंट्स सागर में गश्त करती देखी गई है। रूस ने यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति कर रहे नाटो के देशों पर हमला न करने की गारंटी देने से इन्कार कर दिया है। जबकि वाशिंगटन में अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने यूक्रेन की पूरी मदद का एलान किया है।
युद्ध के सातवें दिन यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रूसी सेना ने अपने हमले तेज कर दिए हैैं। अब वह नागरिक इलाकों में हमले करने में भी परहेज नहीं कर रही है। यूक्रेनी नागरिकों को घर छोड़कर भाग जाने का संदेश देने के बाद रूस ने राजधानी कीव, खार्कीव और अन्य प्रमुख शहरों पर बड़े हमले किए हैैं। पता चला है कि 15 लाख की आबादी वाले खार्कीव के कुछ इलाकों में रूसी पैराट्रूपर उतर चुके हैैं और वहां पर उनकी यूक्रेनी सैनिकों से आमने-सामने की लड़ाई हो रही है। खार्कीव में रूसी विमानों ने बमबारी भी की है। पिछले 24 घंटे में खार्कीव में 21 लोगों के मारे जाने और 112 के घायल होने की खबर है। मारीपोल शहर में भी लड़ाई तेज होने की खबर है। जीटोमीर शहर पर भी रूसी विमानों ने बमबारी की है। कीव में मंगलवार रात यहूदियों के बेबीन यार होलोकास्ट मेमोरियल के पास स्थित टीवी टावर पर रूसी हमले में पांच लोग मारे गए थे। रूसी हमले से सेंट सोफिया कैथेड्रल को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद जारी संदेश में जेलेंस्की ने लोगों से बहादुरी से हमले का मुकाबला करने का आह्वान किया। पश्चिमी देशों के सामरिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि रूस ने अब अपनी रणनीति बदलते हुए इमारतों पर हमले करने का फैसला किया है। इससे नागरिकों की जान जा सकती है और बड़े पैमाने पर बर्बादी हो सकती है। रूस की रणनीति में यह बदलाव यूक्रेन में कड़ा प्रतिरोध झेलने के बाद हुआ है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा है कि यूक्रेन में लक्ष्य प्राप्त होने तक हमले जारी रहेंगे। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशको पड़ोसी देश माल्दोवा पर रूसी हमले की योजना बताते हुए दिखाई दे रहे हैैं। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...