Google Analytics Meta Pixel उत्पन्ना एकादशी आज, जानें क्या है इस दिन का महत्व, मुहूर्त और विशेष मान्यता - Ekhabri.com

उत्पन्ना एकादशी आज, जानें क्या है इस दिन का महत्व, मुहूर्त और विशेष मान्यता

यूँ तो प्रत्येक महीने में केवल दो एकादशी तिथि पड़ती है लेकिन किन्ही महीनों में यह एकादशी तिथि 2 से बढ़कर 3 भी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है इस वर्ष नवंबर के महीने में, जहाँ तीन एकादशी तिथियों का शुभ संयोग बना। नवंबर महीने की तीसरी और आखिरी एकादशी है उत्पन्ना एकादशी, जिसे बहुत सी जगहों पर उत्पत्ति एकादशी भी कहा जाता है।

उत्पन्ना एकादशी या उत्पत्ति हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष के ग्यारहवें दिन पड़ती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार उत्पन्ना एकादशी नवंबर या दिसंबर के महीने में पड़ती है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और उत्पन्ना एकादशी के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने और सही विधि से पूजा आदि करने से व्यक्ति के पिछले और इस जन्म के सभी पाप दूर होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

उत्पन्ना एकादशी तिथि और मुहूर्त

30 नवंबर, 2021 (मंगलवार)

उत्पन्ना एकादशी व्रत मुहूर्त 

उत्पन्ना एकादशी पारणा मुहूर्त :07:37:05 से 09:01:32 तक 1, दिसंबर को

अवधि :1 घंटे 24 मिनट

हरि वासर समाप्त होने का समय :07:37:05 पर 1, दिसंबर को

उत्पन्ना एकादशी महत्व

कई हिंदू ग्रंथों जैसे भविष्य पुराण आदि में उत्पन्ना एकादशी के महत्व को बताया गया है। इस दिन का महत्व अन्य शुभ हिंदू त्योहारों और संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार के समान माना गया है। जहां लोग हिंदू तीर्थों के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं। माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी व्रत का पालन करता है उसे अपने पिछले जन्म और इस जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद उस व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।

Read Also  आज से सावन का पवित्र महीना शुरू, इन उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न

ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के बाद ऐसे व्यक्ति (जो उत्पन्ना एकादशी का व्रत करते हैं) वो सीधे भगवान विष्णु के अधिष्ठाता के पास जाता है, जिसे वैकुंठ कहा जाता है। इसके अलावा जो व्यक्ति 1000 गायों का दान करते हैं उन्हें ढेरों आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। यदि कोई व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है तो उससे तीन महत्वपूर्ण हिंदू देवताओं अर्थात ब्रह्मा, विष्णु, महेश के व्रत के बराबर माना जाता है। इसीलिए उत्पन्ना एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है और लोग श्रद्धा पूर्वक और नियम के साथ इस व्रत का पालन भी करते हैं।

इसके अलावा उत्पन्ना एकादशी का महत्व इस बात से भी समझा जा सकता है कि इस व्रत में जप,तप  और दान करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कहा जाता है जो लोग एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं उन्हें उत्पन्ना एकादशी से शुरुआत करनी चाहिए। उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ विष्णु प्रिया मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद जीवन में प्राप्त होता है।

क्यों मनाते हैं उत्पन्ना एकादशी?

उत्पन्ना एकादशी राक्षस मुरासुर पर भगवान विष्णु की विजय का प्रतीक माना जाता है। कुछ हिंदू किविदंतियों के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इसी एकादशी तिथि पर एकादशी माता का जन्म हुआ था। उत्पन्ना एकादशी का यह शुभ दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग महीनों के दौरान मनाया जाता है। उत्तर भारत में यह मार्गशीर्ष महीने में मनाया जाता है, जबकि गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में कार्तिक माह के दौरान उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है।

Read Also  रामभक्तों पर पथराव के बाद 95 वर्षीय 'दादी" ने दान कर दिया जवाब

वहीं तमिल कैलेंडर के अनुसार उत्पन्ना एकादशी कार्तिगाई मासम’ या ‘अप्पासी’ में आती है, और मलयालम कैलेंडर के अनुसार यह वृश्चिक मासम में पड़ती है या थुलम के महीने में मनाई जाती है। हालांकि हर जगह पर उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु और महादेव जी की ही पूजा का विधान होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *