Google Analytics Meta Pixel गुजरात के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राजभवन एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन की सराहना की - Ekhabri.com

गुजरात के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राजभवन एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन की सराहना की

राज्यपाल उइके से गुजरात के राज्यपाल ने की भेंट
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से मंगलवार को राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भेंट की। इस अवसर पर गुजरात की प्रथम महिला श्रीमती दर्शना देवी भी उपस्थित थीं। आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ राजभवन का अवलोकन किया और यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, इड़हर कढ़ी तथा चौलाई भाजी का स्वाद चखा और उसे स्वादिष्ट बताया। इड़हर कढ़ी तथा चौलाई भाजी का स्वाद चखा और उसे स्वादिष्ट बताया। राज्यपाल सुश्री उइके ने गुजरात के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, यहां के भौगोलिक परिवेश, प्राकृतिक सौंदर्य, यहां के धान की अनेक प्रजातियों, अपार वन संपदा, आदिवासियों के रीति-रिवाज आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बाहुल्य राज्य है। यहां के वनवासियों की जीविका का प्रमुख साधन लघु वनोपज है। आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। वे परंपरागत रूप से बेलमेटल, काष्ठशिल्प आदि बनाते हैं और इनके द्वारा बनाए गए उत्पाद देश-विदेश में भी पसंद किये जाते हैं। सुश्री उइके ने उन्हें राजभवन का भ्रमण कराया। गुजरात के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राजभवन की अत्यंत सराहना की। उन्होंने लॉन में बनाए गए ओपन जिम और दरबार हॉल की अत्यंत प्रशंसा की। उन्होंने सुश्री उइके को उनके द्वारा प्राकृतिक खेती को दिये जा रहे प्रोत्साहन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा और गुजरात में भी वे किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने यहां दुर्ग जिले के किसानों से भी भेंटकर उन्हें प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक उत्पादन होने और अन्य लाभों के बारे में जानकारी दी है। आचार्य देवव्रत ने सुश्री उइके और सभी अधिकारियों को गुजरात आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल के परिसहाय श्री यशपाल जगनिया एवं विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार उपस्थित थे।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो एवं उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर आचार्य देवव्रत को सम्मानित किया। गुजरात के राज्यपाल ने भी सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर प्रशासन की दबिश

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...