Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर

धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर के संग्रहण केंद्रों में अफसरों के दौरे जारी
धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर व्यवस्था के संबंध में ले रहे हैं फीडबैक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 1 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। दूसरे दिन सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है। आज प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के धान खरीदी केंद्रों में वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। महासमुंद जिले में ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मती मनिंदर कौर द्विवेदी ने, दुर्ग जिले में लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने, बेमेतरा और मुंगेली जिले में तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सु रीता शांडिल्य ने, बिलासपुर जिले के कोटा में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया। रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय अभनपुर और ग्राम केन्द्री के उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान धान खरीदी के साथ-साथ उसके रख-रखाव व परिवहन संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था बनाने कहा। उन्होंने धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और गुणवत्ता आदि का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। कोरिया जिले में कलेक्टर श्याम धावड़े और सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बैकुंठपुर के जामपारा और सरभोका समिति के पदाधिकारियों से बारदाने, तौल, रोस्टर आदि की जानकारी ली। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। सरगुजा के कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने लुंड्रा विकासखंड के चार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बलरामपुर जिले से लगे लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर, डूमरडीह, सहनपुर तथा ससौली केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...