Google Analytics Meta Pixel देश में इमर्जेंसी इलाज की सुविधाएं अपर्याप्त - Ekhabri.com

देश में इमर्जेंसी इलाज की सुविधाएं अपर्याप्त

देश में स्वास्थ्य संबंधी आपातस्थिति से निपटने के लिए इंतजाम नाकाफी हैैं। पूरे अस्पताल के तीन से पांच प्रतिश्ात बेड ही इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में हैैं। यह बात देश के 100 इमर्जेंसी और इंज्यूरी केयर सेंटरों के हालात देखने पर सामने आई है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इस बाबत रिपोर्ट तैयार कर नीति आयोग को सौंपी है। कोरोना संक्रमण के दौर में आई इस रिपोर्ट का खास महत्व है।
रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर अस्पताल डाक्टरों, विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ की कमी की समस्या से जूझ रहे हैैं। इसका असर मरीजों और खासतौर से आपात सेवाओं पर पड़ रहा है। इसलिए अस्पतालों में अविलंब मानव संसाधन की कमी को पूरा किए जाने की जरूरत है। रिपोर्ट में 28 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों को फोकस कर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र, दोनों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से जानकारी दी गई है। कुल 100 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 34 जिला अस्पतालों के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट हैैं। सभी 100 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी पाई गई है। 73 प्रतिश्ात इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में केयर लैब नहीं है। 65 प्रतिश्ात में निर्धारित ट्राइएज एरिया नहीं है। इमर्जेंसी डिपार्टमेंट के लिए जरूरी पुलिस कंट्रोल रूम 56 प्रतिशत जगहों पर नहीं हैैं। 55 प्रतिशत स्थानों पर अलग से एंबुलेंस की सुविधा नहीं है और 52 प्रतिशत इमर्जेंसी डिपार्टमेंट के पास पर्याप्त जगह नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में औसतन नौ से तेरह प्रतिशत आपातस्थिति में इलाज लेने वाले या घायल आते हैैं। सरकारी अस्पतालों की इमर्जेंसी में 19 से 24 प्रतिशत तक पहुंचते हैैं। लेकिन सुविधाओं के अभाव में इन मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। नीति आयोग के सदस्य वीके पाल ने कहा है कि देश्ा की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में एम्स की ताजा रिपोर्ट बहुत उपयोगी साबित होगी। इसके बिंदुओं का अध्ययन कर सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...