Google Analytics Meta Pixel Chhattisgarh बोर्ड के टॉप टेन में मुंगेली के छात्र, टॉपर टिकेश और प्रज्ञा ने मारी बाजी - Ekhabri.com

Chhattisgarh बोर्ड के टॉप टेन में मुंगेली के छात्र, टॉपर टिकेश और प्रज्ञा ने मारी बाजी

माशिमं द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में मुंगेली जिले के बच्चों ने जबरदस्त कमाल किया है। 10वीं कक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, जरहागांव की छात्रा प्रज्ञा कश्यप पिता शिवशंकर ने सौ फीसदी अंक के साथ टॉप टेन में अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं कक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली के छात्र टिकेश वैष्णव ने 97.80 फीसदी अंक के साथ पहले पायदान पर हैं।

टॉप टेन के पहले नंबर पर इस साल मुंगेली के बच्चों ने कब्जा जमाकर राज्य के अन्य जिलों को चौंका दिया है। बिलासपुर जिले की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। यहां 10वीं कक्षा टॉप टेन में एक भी विद्यार्थी स्थान नहीं बना सका।

बारहवीं की परीक्षा में 97 फीसद से अधिक अंक अर्जित कर टॉप करने वाले टिकेश वैष्णव ने कहा कि परीक्षा के लिए एक रणनीति बनाकर पढाई की। हर विषय के लिए पर्याप्त समय दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घर और स्कूल का माहौल इस सफलता के लिए बहुत जरूरी था। सही माहौल हो तो पढाई में भी मन लगता है। टिकेश आगे बी-टेक कर इंजीनियर बनना चाता हैं। प्रज्ञा कश्यप ने भी रणनीति के साथ की गई पढाई को अपनी सफलता का आधार बताया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उसलापुर में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा तनु यादव ने टॉप टेन में तीसरा स्थान हासिल किया है। तनु ने नईदुनिया से खास बातचीत में कहा कि उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। कक्षा दसवीं में उन्हें टॉप टेन मे छठवां रैंक मिला था। जिसके आधार पर उसका चयन मेधा कोचिंग के लिए हुआ। बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। डॉक्टर बनने का सपना है।

Read Also  नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: 7 माओवादी ढेर, 51 ने किया सरेंडर

तनु रतनपुर निवासी शत्रुघन लाल की बेटी हैं। वे कहती हैं कि ऋतिक रोशन की सुपर-30 फिल्म ने उसके जीवन में सबसे अधिक प्रभावित किया। जिसके फलस्वरूप अपना रिकार्ड सुधारने में सफल हुई। इसी स्कूल की एक अन्य छात्रा नीलू प्रिया उइके पिता नाथूलाल उइके ने 95.40 अंक के साथ आठवां स्थान हासिल किया है। भारत माता स्कूल के छात्र लवेश गोयल ने 95.40 अंक के साथ इसी रैंक में शामिल हैं।

टाॅप-10 में राजनांदगांव जिले की दाे छात्राएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की टाप-10 में जिले की दाे छात्राओं ने स्थान बनाया है। शासकीय हाईस्कूल खुज्जी की प्रीति पिता नन्दूराम ने 10वीं में पूरे छत्तीसगढ़ में 10 वीं रैंक अर्जित की है। उन्होंने 600 में से 585 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल, गांव व परिवार का नाम रौशन किया है। इसी तरह बाजार अतरिया की संध्या वर्मा ने बारहवीं मे टाॅप टेन में जगह बनाई है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बाजार अतरिया की छात्रा हैं। उनके पिता संकुल समन्वयक हैं।

12 वीं में कोरबा की फरहीन को सातवीं रेंक, बनना चहती हैं सीए

बालको नगर की एमजीएम स्कूल की12 वीं की छात्राफरहीन ने मेरिट सूची में छठवां स्थान हासिल किया है। फरहीन आगे चलकर सीए बनना चाहती हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने माता- पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया। उन्होंने इस परीक्षा में 95. 6 फीसद अंक हासिल किए हैं। परिवार में 7 भाई बहनों में वे सबसे छोटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद फरहीन ने मन लगाकर पढाई की। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *