Google Analytics Meta Pixel केशकाल में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 17 गाड़ियों में आग लगा दी - Ekhabri.com

केशकाल में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 17 गाड़ियों में आग लगा दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकसलियोंका उत्पाद कम नहीं हो रहा है। दो दिन पहले नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के ताने का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि नक्सलियों ने फिर एक वारदात कर दी। जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के केशकाल में गुरुवार को नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 17 वाहनों में आग लगा दी और मजदूरों के मोबाइल व पर्स लूटकर ले गए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को दोबारा काम शुरू करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केशकाल के कुएंमारी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 20 किमी मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का ठेका अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला है। उसकी 20 गाड़ियां सड़क निर्माण में लगी हुई थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे 15 से 20 की संख्या में बंदूकधारी नक्सली पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी। इसके चलते 2 पोकलेन, 6 हाइवा, 7 ट्रेक्टर, 1 वाईब्रो, 1 शिफ्टर जलकर खाक हो गए। सड़क निर्माण कार्य के सुपरवाइजर तेजकुमार सिंह से बताया कि दोपहर में सभी गाड़ियां एक जगह खड़ी कर कर्मचारी और मजदूर खाना खा रहे थे। तभी वहां नक्सली पहुंचे और सिर पर बंदूक तान दी। सबका नाम पूछा और मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद ठेकेदार के बारे में पूछा और सड़क निर्माण बंद करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि दोबारा काम शुरू किया तो जान से मार देंगे। ठेकेदार भी यहां नहीं दिखाई देना चाहिए।

Read Also  CGPSC भर्ती…अब फिर एक नया लोचा ….फिजिकल में फेल 24 कैंडिडेट्स के लिए दोबारा एग्जाम की तैयारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

श्रमिकों को वापस भेजा गया, ज्यादातर झारखंड के थे

पुलिस ने दो दिन पहले बैनर बांधे जाने के बाद भी किसी प्रकार से कार्य बंद करने की सूचना नहीं दी थी। यहां तीन माह से कार्य चल रहा है। अभी तक कोई समस्या नहीं आई थी। इस घटना के बाद सड़क निर्माण में लगे 17 मजदूर को केशकाल लाया गया है। ज्यादातर मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...