Google Analytics Meta Pixel वैक्सीन लगवाने के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्ममेकर प्रेम चंद्राकर हुए संक्रमित - Ekhabri.com

वैक्सीन लगवाने के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्ममेकर प्रेम चंद्राकर हुए संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रेम चंद्राकर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। अब उन्हें लोग स्वस्थ्य होने की मंगल कामनाएं भेज रहे हैं। फिलहाल चंद्राकर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में हैं। उन्होंने बताया कि इस वक्त में होम आइसोलेशन में रहकर दवाएं ले रहा हूं। हैरानी की बात ये है कि 8 मार्च को प्रेम चंद्राकर ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। इससे पहले जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं, उन्होंने भी वैक्सीन लगवाई थी। चंद्राकर ने बताया कि बीते सोमवार को खैरागढ़ के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो गए हुए थे। वहां काफी देर तक एयर कंडीशन की हवा में रहे। कूलिंग अधिक होने की वजह से कुछ ही देर बाद उनके गले में खिच-खिच हुई। इसके बाद गले में दर्द हुआ, रात तक बुखार ने जकड़ लिया। तब उन्होंने दवाएं लीं। बुधवार को फिर इसी तरह की तकलीफ बढ़ गई तो उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अब आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है।
ख्याल रखा फिर भी वायरस ने जकड़ा
चंद्राकर ने बताया कि मुझे करीब 30-35 सालों से मॉर्निंग वॉक पर जाने की आदत है। फिटनेस का ध्यान रखते हुए मैं इस ओर बेहद गंभीर रहता हूं। लोगों से ज्यादा मेल-जोल पिछले कई महीनों से नहीं रखा। घर पर ही रहता हूं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखता हूं। ऐसे में लोगों को और गंभीर होने की जरुरत है।
वैक्सीनेशन के बाद बना रहता है रिस्क
राज्य टीकाकरण अधिकारी अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद भी रिस्क बना रहता है। अब तक ये देखने में आया है कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई उन्हें सीरीयस वायरस ने नहीं जकड़ा, उनकी स्थिति सामान्य रही और वो जल्दी ठीक भी हुए। वैक्सीन लगवाने के बाद नॉन सिम्टोमैटिक मरीज घर पर और सिम्टम होने पर अस्पताल में लोगों का उपचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब तक 4 से 5 लोग प्रदेश में ऐसे सामने आ चुके हैं जिन्हें वैक्सीन लगने के बाद कोरोना हुआ है।
वैक्सीनेशन के बाद पटवारी बीमार, नवागढ़ से रायपुर एम्स किया गया रैफर
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको रोकने के लिए जहां कवायद की जा रही है, वहीं वैक्सीनेशन के बाद मरीजों की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। बेमेतरा में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद एक पटवारी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें गुरुवार को रायपुर अककटर रैफर किया गया है। इससे पहले गरियाबंद में बुजुर्ग में लकवा के लक्षण मिलने का मामला सामने आया था। दरअसल, बेमेतरा जिले में नवागढ़ तहसील में पटवारी प्रमोद ठाकुर ने 23 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। जिसके बाद उनको बुखार हो गया। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में सीएससी में ही भर्ती कर लिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से उन्होंने शरीर और सिर में दर्द की शिकायत की। साथ ही उनका बुखार भी बढ़ने लगा। स्थिति नियंत्रण में नहीं देख डॉक्टरों ने उन्हें रैफर कर दिया।
सीएमएचओ बोले- डॉक्टरों को लगा होगा वहां बेहतर जांच हो सकती है
दूसरी ओर सीएमएचओ डॉ. सतीश शर्मा ने दैनिक भास्कर से कहा कि पटवारी प्रमोद ठाकुर को ज्यादा समस्या नहीं है। वैक्सीन के बाद थोड़ा सा उसका असर इस तरह दिखता है। उनका बुखार बढ़ गया और दर्द भी। इसके चलते उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सीएचसी से रैफर किया गया। हालांकि एम्स भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह डॉक्टरों का निर्णय था। उनको लगा होगा कि वहां ज्यादा बेहतर जांच हो सकती है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...