Google Analytics Meta Pixel 17 साल की कोशिश के बाद भी यह शख्स नहीं सीख पाया ड्राइविंग - Ekhabri.com

17 साल की कोशिश के बाद भी यह शख्स नहीं सीख पाया ड्राइविंग

नई दिल्ली। कुछ लोग जीवन में इस कदर गलतियां कर बैठते हैं कि सालों -साल उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यदि इन गलतियों का वल्र्ड रिकॉर्ड बन जाए तो आश्चर्य भी कहा जा सकता है। ऐसी ही एक मामला पोलैंड से सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय शख्स १७ साल की कोशिश के बाद भी ड्राइविंग टेस्ट पास नहीं कर पाया। पिछले 17 सालों से ड्राइविंग टेस्ट पास करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर प्रयास उसे नकाफी साबित हो रहा है। बता दें कि ये शख्स पिछले 17 सालों में 192 बार टेस्ट दे चुका है, जो कि इस देश में एक रिकॉर्ड बन गया है। इतने सालों से ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए प्रयास कर रहे इस शख्स ने अब तक करीब 1 लाख रुपये से भी अधिक फीस का भुगतान कर चुका है। दरअसल, पोलैंड में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को एक थ्योरी परीक्षा पास करना होता है और उसके बाद एक प्रैक्टिकल पेपर भी देना होता है। सबसे खास बात तो ये है कि कोई भी व्यस्क कई बार इस परीक्षा में भाग ले सकता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों से गुजरना होता है। थ्योरी के लिए 60 फीसदी अंक और प्रैक्टिकल के लिए 40 फीसदी अंक मिलते हंै। पोलैंड में लोग अक्सर दूसरे या तीसरे प्रयास में ही इस परीक्षा को पास करते हैं। टीवीपी रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी एक शख्स ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए 113 बार कोशिश कर चुका है। वहीं एक अन्य शख्स ने ड्राइविंग टेस्ट को पास करने के लिए 40 बार कोशिश की थी। हालांकि, ऐसे केस सामने आने के बाद अब पोलैंड प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या किसी व्यक्ति को ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए असीमित मौके दिए जाने चाहिए? अगर कोई शख्स ड्राइविंग टेस्ट को पास नहीं कर पा रहा है, तो उसे सड़कों पर नहीं होना चाहिए। क्योंकि वो दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
बता दें कि इससे पहले ब्रिटिश मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि 42 साल के एक शख्स ने 158 बार कोशिश करने के बाद ड्राइविंग टेस्ट पास किया था। वहीं दक्षिण कोरिया में एक महिला हैरतअंगेज तौर पर 950 बार प्रयास किए थे लेकिन इसके बाद भी उसे सफलता नहीं मिल पाई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...