Google Analytics Meta Pixel ऐश्वर्या राय से 5 घँटों तक ED कार्यालय में हुई पूछताछ,साल 2012 का पनामा पेपर्स लीक का है मामला - Ekhabri.com

ऐश्वर्या राय से 5 घँटों तक ED कार्यालय में हुई पूछताछ,साल 2012 का पनामा पेपर्स लीक का है मामला

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय कानूनी पचड़े में फंसी हुईं हैं। सोमवार को पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी ने ऐश्वर्या को समन भेजा था। वहीं समन मिलने के बाद ऐश दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। एजेंसी ने ऐश्वर्या राय बच्चन से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की।

इस दौरान निदेशालय जानना चाहता था कि साल 2012 में उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन को लाखों पाउंड की जो रकम भेजी थी उसका सोर्स क्या था? साथ ही ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड स्थित एक कंपनी में निदेशक रहने को लेकर सवाल भी पूछे गए। पूछताछ के बाद ऐश देर रात मुंबई लौटीं।

ऑल ब्लैक लुक में नज़र आयीं ऐश्वर्या

लौटने के बाद उन्हे मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ऐश ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उन्होंने ब्लैक टाॅप के साथ मैचिंग जैगिंग और ओवर कोट कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ऐश ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। ऐश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

पहले भी 2 बार जारी हो चुका था समन
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने इसके पहले दो बार पूछताछ के लिए समन जारी किया था लेकिन दोनों ही बार ऐश्वर्या राय बच्चन प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुई। लेकिन इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी कार्यालय में पेश हुई।

ईडी ऐश्वर्या राय बच्चन के दिए गए बयानों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। कुछ महीने पहले इसी मामले में ED द्वारा अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की गई थी। वहीं खबर है कि इस मामले में बिग बी को भी समन जारी किया जा सकता है।  

Read Also  संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री

क्या है मामला?

साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है।

इन दस्तावेजों के मुताबिक 2016 में बच्चन परिवार की 4 शैल कंपनियों के बारे में पता चला। इनमें से 3 कंपनी बहामास में है जबकि एक वर्जिन आइलैंड में। सभी कंपनियों की कैपिटल 5 हजार डॉलर से लेकर 50 हजार डॉलर तक दिखाया गया। कागजों में कंपनी शिपिंग में डील करती थी, जबकि एक शिप की कीमत करोड़ों रुपए में है। वर्जिन आइलैंड स्थित एमिक पार्टनर्स प्राइवेट में ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे। यह कंपनी 2005 में बनाई गई थी, तीन साल बाद यानी 2008 में कंपनी बंद हो गई थी।

ये भी पता चला कि एमिक पार्टनर्स प्राइवेट लि. साल 2004 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में रजिस्टर हुई थी।इस कंपनी को मोस्साक फोंसेका ने रजिस्टर करवाया था। इस कंपनी में ऐश्वर्या के पिता, मां और भाई शेयरहोल्डर थे। 2017 में ऐश्वर्या के पिता का देहांत हो गया था। साल 2005 जून में ऐश्वर्या को इस कंपनी के शेयर होल्डर बनाया गया था। ऐश्वर्या की शादी के एक साल बाद ही कंपनी को बंद करने का काम शुरू हो गया था।2008 में इस कंपनी के शेयर सिर्फ दुबई की BRK Adonis kannan के पास बचे थे। कुल मिलाकर ऐश्वर्या राय समेत पूरे बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

नवा रायपुर में आईपीएल मैच 10 और 13 मई, तैयारियां तेज

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...

दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *