Google Analytics Meta Pixel सरकार ने माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों की संपत्ति बेचकर जुटाए 13,109 करोड़ रुपए - Ekhabri.com

सरकार ने माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों की संपत्ति बेचकर जुटाए 13,109 करोड़ रुपए

देश के विभिन्‍न बैंको से हज़ारों करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भागने वाले कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से बैंको ने उनकी संपत्ति नीलाम करके 13109 करोड़ रुपये वसूल लिये हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इनकी संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद इन डिफाल्टरों की संपतियों को बेचकर बैंकों ने ये रकम वसूल की है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी।

गौर हो कि इस साल जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में बैंकों के एक संघ ने माल्या, नीरव और मेहुल जैसे भगोड़े और डिफॉल्टरों से 792.11 करोड़ की वसूली की थी। पिछले सात साल में कुल 5.49 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज का समाधान कर लिया गया है। विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लोन के डिफॉल्टर हैं। वो फिलहाल ब्रिटेन में हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस साल जुलाई में ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने का आदेश जारी किया था। इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में भारतीय बैंकों के समूह के लिये बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर के ऊपर बकाये कर्ज की वसूली को लेकर उनकी सम्पत्तियों की जब्ती की कार्रवाई कराने का रास्ता साफ हो गया था।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक का दो अरब डॉलर का बकाया है। मार्च 2019 में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में वो बंद है और भारत में प्रत्यपर्ण के मुकदमे का सामना कर रहा है। नीरव मोदी को दिसंबर 2019 में ”भगौड़ा आर्थिक अपराधी” घोषित किया गया था। इस साल अगस्त में मुंबई की एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की कंपनियों की 500 करोड़ रुपये की संपत्तियों का ”कब्जा” पंजाब नेशनल बैंक को देने की अनुमति दी थी।

Read Also  सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद आई गिरावट

नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चौकसी पर पीएनबी के साथ 14,000 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी करने का आरोप है। जुलाई 2021 में उसे डोमिनिका में एक अदालत ने जमानत दी थी और इलाज के लिए एंटीगा और बारबुडा की यात्रा करने की अनुमति दी थी। चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगा में रह रहा है और वो वहां से लापता हो गया था। उसे अवैध एंट्री के चलते इस साल 23 मई को पड़ोसी देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...