Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज यदि आप अपने धन को किसी मकान अथवा जमीन जायदाद को लेने में निवेश करेंगे, तो उसके लिए यह समय उत्तम रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें। यदि किसी विपक्षी से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, लेकिन आज आपके घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने के लिए अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपकी यह समस्या लंबी खिंच सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जुलने जा सकते हैं।

वृष राशि : आज आप जिस भी किसी कार्य को करेंगे, उसे पूरे आत्मविश्वास से करेंगे और उसमें खूब धन भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप विवाह योग्य है,तो आपके लिए पड़ोसियों की ओर से कोई विवाह प्रस्ताव आए, तो उसे स्वीकार करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने संबंधों में मधुरता लाएंगे। यदि आज जीवनसाथी कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल

मिथुन राशि : आज का दिन आपका उत्साहवर्धक व्यतीत होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको ध्यान देना होगा, कि किसी के चक्कर में आपको कोई गलत निर्णय अथवा कोई गलत काम ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्जा हो, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। आज आपको मन मुताबिक लाभ के कारण फूले ना समाएंगे।

कर्क राशि : आज के दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपनी संतान के लिए अपने धन को एफडी अथवा फिक्स डिपाजिट आदि में निवेश करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। भविष्य में वह धन उनकी पढ़ाई में काम आएगा। यदि आपके पिताजी को आखों से सम्बन्धित कोई समस्या है, तो वह परेशान कर सकती है, आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि उनको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थीवर्ग आज किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज किसी परिजन की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके मन का तनाव थोड़ा कम होगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे, जिसके कारण उनका भविष्य चमकेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए उत्साहित रहेंगे, लेकिन आपको उसके लिए भी कुछ समय रुक जाना ही बेहतर होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको कुछ और समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य से अपने मन की बात कहेंगे, तो वह उसे सुनेंगे और समझेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनके घर कोई नन्हा मेहमान भी आने की खुशखबरी आज उनको मिल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। आज आपका अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज अक्समात आपको अपने किसी परिजन की स्वास्थ्य में गिरावट की बात सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सायंकाल क समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपका अपने भाइयों  से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर पिकनिक पर भी जाने का विचार विमर्श कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां जाते समय ध्यान देना होगा कि कहीं आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं व सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी परिणाम के आने से प्रसन्नता होगी। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी से यदि आज आप किसी पुराने मुद्दे पर विचार विमर्श करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाएं, नहीं तो इसमें आपकी उनसे नौकझौक हो सकती है। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई के लिए अपने गुरुजनों से कुछ सलाह ले सकते हैं, तभी वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नौकरी में पूरी ईमानदारी व बुद्धिमत्ता से कार्य करेंगे और अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिनके कारण आपको वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, क्योंकि यदि उन्हें कोई कष्ट है, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, जो लोग सट्टे अथवा जुए में निवेश करते हैं, उनको आज अपने धन का निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कुछ गुप्त स्त्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते भी नजर आएंगे। यदि आज आप किसी नये मकान, वाहन आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसमें उनकी तरक्की, वेतन वृद्धि आदि शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।

मीन राशि : आज आपको अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप अपने उद्देश्य को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके अपने छोटे भाई बहनों से संबंधों में भी मधुरता आएगी। यदि परिवार मे कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी हिम्मत से जिस भी कार्य को समाप्त करेगे, उसमें आज आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि आप आज किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिल उत्तम रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...