Google Analytics Meta Pixel कश्मीर में एक दिन में तीन मुठभेड़, चार आतंकी ढेर - Ekhabri.com

कश्मीर में एक दिन में तीन मुठभेड़, चार आतंकी ढेर

कश्मीर में तीन जगहों पर गोलियों की गूंज आधी रात तक जारी रही। इस दौरान हुई चार आतंकी मार गिराए गए। इनमें अंसार उल गजवात हिंद का सात लाख का इनामी नदीम और आईईडी बनाने में माहिर आदिल के अलावा आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के सज्जाद और बासित शामिल है। बासित 22 दिन पहले आतंकी बना था। आतंकियों से चार असाल्ट राइफलें व अन्य साजोसामान मिला है। वहीं, तीसरी मुठभेड़ में तीन दिन पहले बिजबिहाड़ा में पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) की हत्या कर इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर का आतंकी बनने वाला फहीम फंसा था।
पहली मुठभेड़ जिला शोपियां के चौगाम में हुई। उसमें टीआरएफ के दो आतंकी मारे गए। दूसरी मुठभेड़ जिला पुलवामा के हरदूमीर में करीब 30 मिनट चली और इसमें अंसार उल गजवात हिंद के दो आतंकी मारे गए। तीसरी मुठभेड़ अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के खुशरोई कलां में शुरू हुई। बीते दो दिनों में चार मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें पांच आतंकी मारे गए हैं। बिजबिहाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक कुख्यात आतंकी शहजाद सेह को मार गिराया था।
पुलिस को चौगाम में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ घेराबंदी शुरू की। तभी एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन उन्होंने फायरिग जारी रखी। एक ग्रामीण मुश्ताक लोन के मकान में आतंकी छिपे थे। सुरक्षाबलों ने मुश्ताक के स्वजन को भी सुरक्षित निकाला। सुबह मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में सज्जाद अहमद चक और बासित याकूब नजार शामिल हैं। दोनों स्थानीय हैं। सज्जाद 14 अक्टूबर, 2020 को आतंकी बना था। वह सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले और तीन नागरिक हत्याओं में लिप्त था। बासित 22 दिन पहले ही आतंकी बना था। आतंकी बनने से पहले वह बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम करता था।
जिला पुलवामा के त्राल के हरदूमीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों का दल गश्त पर गांव से निकल रहा था कि एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और आतंकी नदीम बट और रसूल उर्फ आदिल को मार गिराया। नदीम व आदिल अंसार उल गजवात हिंद के आतंकी थे।
तीसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के खुशरोई कलां में शुरू हुई। घेराबंदी में इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर का आतंकी फहीम बट फंसा हुआ है। उसने ही 22 दिसंबर को अपने साथियों के साथ बिजबिहाड़ा में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ की हत्या की थी। कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने फहीम बट के फंसे होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे जिंदा पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षाबल पूरे संयम के साथ आतंकियों की गोली का जवाब दे रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...