झारखंड में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसराजरा बाजार में भीड़ ने गांव के संजू प्रधान की पत्थर और लाठियों से पीटकर हत्या करने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री ने जांच कर कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिमडेगा में घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डेविड ए डोडराय ने बताया कि ग्रामीणों की भीड़ ने लकड़ी तस्करी का आरोप लगाकर संजू प्रधान पर पहले पत्थरों से हमला किया और फिर लाठियों से पीटाई की और आग के हवाले कर दिया। यह भीड़ की हिंसा जैसी घटना है। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
डोडराय ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप था कि संजू वन क्षेत्र से लकड़ी की तस्करी करता था। घटना के समय मौके पर करीब एक हजार लोगों की भीड़ थी। ग्रामीणों की भीड़ पहले संजू को घर से बुलाकर ले गई जिसके बाद उसपर पत्थर और लाठी से हमला किया और फिर लकड़ी की ढेर में आग लगा कर उसे जला दिया।
उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय संजू घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर बेसराजरा में ही घर बनाकर रह रहा था, वह मूलरूप से बंबलकेरा पंचायत के छपरीडीपा का रहने वाला था। ग्राम प्रधान सुबन बूढ़ ने बताया कि संजू ने पारंपरिक खूंटकटी नियम का उल्लंघन करते हुए पेड़ों की कटाई की थी, इस संबन्ध में वन विभाग को भी सूचित किया गया था। संजू ने पेड़ काटने के आरोप से इंकार किया और लेकिन गुस्साई भीड़ ने संजू के साथ मारपीट करते हुए उसे जला दिया। घटना के समय संजू की पत्नी और अन्य परिजन भी वहां से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर थे और उन्होंने उसे बचाने की कोशिश भी की थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट पर सिमडेगा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं राज्य पुलिस को निर्देश दिया, ‘‘कृपया उक्त मामले की जांच कर कानून-सम्मत कार्रवाई करते हुए सूचित करें।” मुख्य विपक्षी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है और कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन वास्तव में झारखंड में जमीन पर कानून का शासन है ही नहीं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 22, 2026 /
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...