Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे और जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों ने अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने का सोचा है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने बजट की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसीलिए अपने बढे़ खर्चों पर लगाम लगाकर अपने बजट में बढ़ोतरी करनी होगी। सायंकाल के समय आज आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यभार अधिक सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज धर्म कर्म के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपका अपने पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि : आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है और ऊपर से आप उसमें कुछ लापरवाही भी कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बाद में कोई बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। आज आपको अपने भाइयों से किसी भी बहसबाजी को लंबा नहीं खींचना है, नहीं तो वह आपके रिश्तों में दरार डलवा सकती है। संतान पक्ष का रुझान सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको ऑफिस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार भी दे सकते हैं।

कर्क राशि : आज आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं और उन्हें अपने व्यापार में लागू भी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप लोगों की छोटी मोटी बातों को गले लगाना व ना सुनना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों का आपसी विवाद भी सुलझ जाएगा। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हे आप पूरी करते नजर आएंगे। आज आपको कुछ धन संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद भी लेनी पड़ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन कार्य क्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन उनसे आज आप घबराइए नहीं व हिम्मत से काम लेंगे, जिसके कारण आप उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन भागदौड़ व मेहनत अधिक होने के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी कर रहे जातकों को भी अपने सीनियर से शाबाशी मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज यदि आपके जीवन साथी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो, तो बाहर के खाने पान से परहेज रखें, नहीं तो वह समस्या बढ़ सकती है।

कन्या राशि : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके बेहतर परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य  प्रसन्न रहेंगे व उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप किसी से उधार लेने के लिए सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपने अपने परिवार के लोगों से कुछ सीखा था, तो आपको उसका लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह कर सकते हैं और उन्हें आज अपने परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप की प्रगति में बाधा पड़ सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपके तेज से नष्ट होंगे और आपकी प्रगति के मार्ग में बाधाओं से आपको मुक्ति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन इन सबके बीच आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज वह सिर उठा सकती है, जिसके कारण थोड़ा परेशान अवश्य रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें छोड़कर आगे बढ़ना होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी, लेकिन राजनीति से जुड़े जातकों को आज सावधान रहना होगा, तभी वह अपने जीवन में तरक्की कर पाएंगे अन्यथा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने किसी परिचित के मिलने से आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाएं पार्टनर के साथ मिलकर बनाएंगे, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा, लेकिन आज आपको अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन जोड़कर रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपने भविष्य को सफल कर पाएंगे। आज आपको किसी भी निर्णय को किसी भी सदस्य के बहकावे में आकर नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो उसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहे। यदि भाइयों से आपका कोई विरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय किसी पुराने मित्र के मिलने से आज मुलाकात होगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको अपनों के द्वारा ही दी गई होंगी, जिनके कारण आज आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा, लेकिन आप उन्हे दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ परिणाम सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन की प्रसन्नता बढे़गी, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपका अपने किसी आस-पड़ोस के व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको घर अथवा व्यवसाय सभी जगह कोई न कोई खुशखबरी अवश्य सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपको उनसे सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी सूचना भी प्राप्त हो सकती है। आज यदि आप अपने भाई बहन के द्वारा किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें भी आपको आज लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...