Google Analytics Meta Pixel गणतंत्र दिवस पर इस साल परेड नहीं होगी केवल गार्ड आफ आनर देंगे जवान - Ekhabri.com

गणतंत्र दिवस पर इस साल परेड नहीं होगी केवल गार्ड आफ आनर देंगे जवान

भूपेश बघेल जगदलपुर जाएंगे
रायपुर। कोरोना संकट के बीच प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। 26 जनवरी का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ही होगा। यहां राज्यपाल अनुसुईया उइके ध्वजारोहण करने वाली हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मार्च पास्ट नहीं करेंगे। वे मुख्य अतिथि को गार्ड आॅफ आॅनर देंगे। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी रायगढ़ जिले में मुख्य अतिथि होंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा में झंडा फहराएंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा और आबकारी मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करने वाले हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदा बाजार और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार का नाम मुंगेली में ध्वजारोहण के लिए तय हुआ है।
संसदीय सचिवों को इन जिलों का जिम्मा
गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे को बालोद में, विकास उपाध्याय को बिलासपुर में और चंद्रदेव राय को जांजगीर में ध्वजारोहण करना है। संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इन विधायकों को भी बनाया गया मुख्य अतिथि
रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह को सूरजपुर में और धरसीवां विधायक अनिता शर्मा को धमतरी में ध्वजारोहण करना है। पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर को बेमेतरा, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल को बलरामपुर औैर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप को सुकमा में ध्वजारोहण करना है। केशकाल विधायक संतराम नेताम नारायणपुर में और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...