Google Analytics Meta Pixel छग में 6153 पॉजिटिव मरीज मिले, 5 की मौत, रायपुर में 1859 केस, आईटीबीपी के 31 जवान भी संक्रमित पाए गए - Ekhabri.com

छग में 6153 पॉजिटिव मरीज मिले, 5 की मौत, रायपुर में 1859 केस, आईटीबीपी के 31 जवान भी संक्रमित पाए गए

रायपुर- छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6153 पॉजिटिव मरीज मिले मिले हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी रायपुर में 1859 नए केस मिले हैं। कोंडागांव में नवोदय स्कूल के 17 छात्र और 5 शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही 31 और सीआरपीएफ का एक जवान पॉजिटिव मिले हैं। इधर कवर्धा में सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्र कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते कलेक्टर ने कॉलेज को कंटेनमेंट जोन बनाकर आसपास के इलाके को सील कर दिया है। वहीं नारायणपुर में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर रायपुर जिला प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर 100 रुपए की फाइन लगाने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई तक का प्रावधान किया गया है। होम आइसोलेशन में नहीं रहने पर भी अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ जांजगीर जिले में भी हालात चिंताजनक हो गए हैं। ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ जांजगीर जिला अस्पताल में 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते सामान्य मरीजों से लेकर कोविड मरीजों के लिए भी परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की 17 लाख की आबादी इसी जिला अस्पताल पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि गुरुवार को प्रदेश भर में सात मरीजों की मौत हो गई। तीसरी लहर के दौरान यह पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतनी मौत दर्ज हुई है। डेथ आॅडिट रिपोर्ट से सामने आया है कि दूसरी लहर की तरह इस बार सांस फूलने अथवा शरीर में आॅक्सीजन की कमी से मौत का आंकड़ा बेहद कम है। कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों से सैंपल लेकर ओमिक्रॉन की जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि बालौद के सीएचएमओ ने की है। उन्होंने एक महिला का सैंपल भी भिजवाया है।
इस बार वायरस का स्वभाव बदला हुआ
डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. ओपी सुंदरानी ने बताया, इस बार वायरस का स्वभाव बदला हुआ है। दूसरी लहर के दौरान अस्पताल पहुंचने वाले 90 प्रतिशत लोगों को आॅक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी। उनकी सांस फूल रही थी। शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा गिर चुकी होती थी। अभी ऐसे केस लगभग नहीं के बराबर आ रहे हैं। अभी अस्पताल के कोविड कउव में 18 लोग भर्ती हैं तो उनमें से 15 लोग ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी बीमारियों अथवा एक्सीडेंट की वजह से लाया गया था। यहां टेस्ट हुआ तो वे कोविड-पॉजिटिव आए। डॉ. सुंदरानी ने बताया, पिछले दिनों जो मौतें हुईं उसमें एक मरीज के पूरे शरीर में कैंसर फैल गया था। दो मरीजों को ब्रेन हैमरेज था जबकि एक मरीज को एक्सीडेंट में सिर की चोट की वजह से लाया गया था। बताया जा रहा है, अभी तक हुई मौतों में अधिकतर की अधिक उम्र, दूसरी गंभीर बीमारियों और बेहद कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की वजह से ही जान गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...