रायपुर, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक संपूर्ण जीवनशैली है।
उन्होंने इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग हर आयु वर्ग के लिए प्रभावी उपाय बन चुका है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सजग और भावनात्मक रूप से संतुलित रहता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग दिवस को मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। आज 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है, जो भारत के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और मोटापे जैसी समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हो रहा है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार योग के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और योग को समाज कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने का निर्णय लिया गया है, जिससे योग शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य योग को गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचाना है।
उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...