Google Analytics Meta Pixel सारथी समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण से खुशी - Ekhabri.com

सारथी समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण से खुशी

वन मंत्री अकबर ने कंडरा समाज के सामाजिक भवन के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की
रायपुर-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। इस तारतम्य में सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री श्री अकबर द्वारा विधायक निधि के तहत मंजूर राशि से जिला मुख्यालय कवर्धा में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने सारथी समाज के जिला अध्यक्ष श्री गौकरण सारथी को सामाजिक भवन की चाबी भेंट की।
राज्य सरकार कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत
मंत्री श्री अकबर ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि राज्य शासन सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। वन मंत्री श्री अकबर ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती मुन्नी कंडरा की विशेष मांग को पूरा करते हुए कवर्धा जिला मुख्यालय में कंडरा समाज के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।
सारथी समाज ने अकबर के प्रति आभार जताया
सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमारे समाज से सामाजिक भवन बनाने की अथक प्रयास किए, पर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद समाज की मांगों को प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं। इस कड़ी में हमारे समाज को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। श्री अशोक सारथी ने कहा कि सामाजिक भवन मिलने से अब समाज के सभी दुख-सुख के आयोजनों में बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध हुई है। इस अवसर पर समाज के सदस्य श्री रोहित सारथी, श्री नारायण सारथी, श्री भुरवा सारथी,, श्री भुवन सारथी, श्री पुन्नी सारथी, श्री परमेश्वर सारथी, श्री बिसेन सारथी, श्री राजू सारथी, श्रीमती अंजनी सारथी, श्रीमती लक्ष्मी सारथी, श्रीमती दुर्गा सारथी, श्रीमती रेखा सारथी, श्रीमती रोशनी सारथी, श्रीमती सरोज सारथी, सुरतिया सारथी और वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती मुन्नी कन्डरा से सीधे संवाद कर इस सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री अकबर ने सारथी समाज के सभी वरिष्ठजनों से वन-टू-वन संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्याएं भी सुनी तथा समाज के लोगों की समस्याएं के ठोस समाधान के प्रयास के लिए नगरपालिका अध्यक्ष तथा कवर्धा एसडीएम को निर्देशित भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद मोहित महेश्वरी,प्रमोद लूनिया, सुनील साहू, पार्षद प्रतिनिधि हिरेश सतनामी,राजेश माखीजानी, एसडीएम विनय सोनी, एसडीओ एसके चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...