Google Analytics Meta Pixel मुंगेली विकासखण्ड में संचालित सभी शालाएं एवं आंगनबाड़ी केंद्र अब 26 जनवरी तक रहेंगे बंद - Ekhabri.com

मुंगेली विकासखण्ड में संचालित सभी शालाएं एवं आंगनबाड़ी केंद्र अब 26 जनवरी तक रहेंगे बंद

मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली में कोविड पॉजिटिविटी दर 4 प्रतिशत से ज्यादा

रायपुर। राज्य शासन द्वारा 4 प्रतिशत और उससे अधिक कोविड पॉजिटिविटी दर वाले स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल का संचालन बंद किये जाने के संबंध में जिला कलेक्टर को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके परिपालन में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के विकासखण्ड मुंगेली में कोविड पॉजिटिविटी दर 4 प्रतिशत से अधिक होने पर विकासखण्ड मुंगेली में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 19 जनवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश थे। लेकिन वहां 19 जनवरी 2022 तक पॉजिटिविटी दर में कमी नहीं आई। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों और जवाहर नवोदय विद्यालय, बालक एवं बालिका छात्रावास को अब 26 जनवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश दिये है। पूर्व की भांति आॅनलाईन कक्षाओं का संचालन तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी टू ईट का वितरण, गर्भवती माताओं एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को टिफीन के माध्यम से गरम भोजन यथावत प्रदान करने, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निर्धारित मीनू अनुसार गरम भोजन एवं पोषण सामग्री का वितरण यथावत करने, गृह भेंट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान अंतर्गत इसीसीइ गतिविधियां जारी रखने सहित समय-समय पर शासन द्वारा कोविड 19 (कोरोना वायरस) हेतु जारी निदेर्शों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...