Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की मंशानुरूप लोकहित से जुड़े कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करें: जैन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप लोकहित से जुड़े कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करें: जैन

मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निदेर्शानुसार प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राशि का वितरण और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ प्रदेश की जनता की सुविधा और राहत पहुंचाने के लिए अनेक अभिनव योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इन योजनाओं की रूपरेखा और क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में कहा कि लोकहित से जुड़े कार्यो को अनिवार्य रूप से समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बैठक में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। इन योजनाओं का क्रियान्वयन आवास एवं पर्यावरण, राजस्व, वन, गृह, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास एवं रोजगार, वाणिज्य एवं उद्योग विभागों द्वारा किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं-कार्यक्रमों से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की जानकारी के संकलन के लिए प्रारूप तैयार करने और इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक चरणबद्ध गतिविधियां और उनके लिए समय-सीमा का निर्धारण करने पर चर्चा हुई।
मजदूर न्याय योजना की पहली किस्त के लिए वितरण के लिए वर्चुअल कार्यक्रम होगा
मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की प्रथम किश्त के वितरण के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर हितग्राहियों को राशि का वितरण कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के तहत उत्पादन और सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने नगरीय निकाय की लीज-होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने पर प्राप्त होने वाले राजस्व का आंकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। लाभ की स्थिति में इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ह्णभागीदारी में किफायती आवासह्ण योजना के तहत बनाए गए 65 हजार मकानों के आबंटन के लिए जल्द से जल्द पहली लॉटरी निकाले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकानों के आबंटन के लिए यह लॉटरी राज्य स्तर पर रायपुर में और सभी संभागों में एक साथ निकाली जाएंगी।
सुब्रत साहू ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के संबंध में यह जानकारी दी
अवैध निर्माण के नियमितीकरण, आवासीय क्षेत्र में संचालित दुकानों का भू-प्रयोजन व्यावसायिक करने के संबंध में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बताया कि इस कार्य के लिए प्रावधानों का सरलीकरण किया गया है। साथ ही जन सुविधा के उद्देश्य से विगत दिनों एक एप की भी शुरूआत की गई है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में कहा है कि प्राप्त होने वाले आवदेनों का समय अवधि में सत्यापन किया जाए और आवेदनों को आॅनलाइन किए जाए। निवेश क्षेत्र में पांच हजार वर्ग फीट तक ले-आउट अनुमोदन के संबंध में श्री जैन ने फाइन का निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं। श्री जैन ने अभियान चलाकर नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, डायवर्सन प्रकरणों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय-सीमा से अधिक लंबित प्रकरणों की आॅनलाइन एंट्री करने और इसकी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों की प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा है। श्री जैन ने लम्बे समय से लंबित पुलिस को प्राप्त शिकायतों से संबंधित आवेदनों की आॅनलाइन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।
– मितान योजना की शुरूआत जल्द से जल्द करने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभाग की सेवाओं को घर पहुंच सेवा के रूप में प्रारंभ करने के लिए मितान योजना की शुरूआत जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए समय-सीमा निर्धारित करने को कहा है। साथ ही क्लब के गठन की एंट्री वेबपोर्टल में करने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं उसकी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन तैयार करने और उसका अनुमोदन कराने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुवेर्दी, सचिव राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण एन.एन.एक्का, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी, संचालक वाणिज्य एवं उद्योग अनिल टुटेजा उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...