Google Analytics Meta Pixel नक्सल गढ़ के गांवों में बनेंगे बस स्टैंड, बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ ने बनावाया यात्री प्रतीक्षालय - Ekhabri.com

नक्सल गढ़ के गांवों में बनेंगे बस स्टैंड, बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ ने बनावाया यात्री प्रतीक्षालय

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सीआरपीएफ 230 बटालियन ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए अब बस स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवा रही है। जिसकी शुरुआत दंतेवाड़ा जिले के गमावाड़ा से की गई है। बस्तर में ऐसा पहली बार है कि सीआरपीएफ सिविक एक्शन कार्यक्रम में इस तरह की नई पहल कर रही है। इसका सीधा फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। क्योंकि, जिले के हर नक्सलगढ़ गांव में यात्री प्रतीक्षालय और बस स्टैंड नहीं है। जिससे वाहन का इंतजार करने ग्रामीणों को धूप हो या फिर बारिश पेड़ के नीचे ही खड़ा होना पड़ता है। यह पहला मौका है जब सीआरपीएफ सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड निर्माण करवा रही है। इसका उद्घाटन करने नेरली सीआरपीएफ 230 बटालियन के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल गमावाड़ा पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ मिलकर बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस सुविधा के मिलने से ग्रामीण बेहद खुश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यह सीआरपीएफ की बहुत ही अच्छी पहल है। इसका लाभ हम सभी को मिलेगा। कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत गांवों में बस स्टैंड बनवा रहे हैं। ताकि इसका उपयोग ग्रामीण कर सकें। उन्होंने कहा कि हमने यह पाया गांवों में बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय का अभाव है। जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमने तय किया कि इस कार्यक्रम के तहत गांवों में यही बनवाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सीआरपीएफ आप सभी की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। आगे और भी काम होंगे। जिन गांवों में बटालियन का कैंप है और इसके आस-पास ने जिन इलाकों का चयन किया है वहां बस स्टैंड बनाए जाएंगे। ये सभी धुर नक्सल प्रभावित गांव हैं। अफ सरों ने बताया कि ग्रामीणों को बारिश, धूप से बचाव होगा।
सोलर लाइट से फैलाएंगे उजाला
बटालियन के कमांडेंट ने बताया कि, सिर्फ बस स्टैंड निर्माण ही नहीं बल्कि गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगवाएंगे। इसके लिए उन गांवों का सर्वे हो रहा है जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी जल्द होगा। ताकि इसका भी फायदा लोगों को मिल सके। जिन गांवों की गलियों में अंधेरा पसरा रहता है वहां भी उजाला हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...