Google Analytics Meta Pixel हर माह एक लाख से अधिक मरीजों को स्वस्थ बना रही मोबाइल मेडिकल यूनिट - Ekhabri.com

हर माह एक लाख से अधिक मरीजों को स्वस्थ बना रही मोबाइल मेडिकल यूनिट

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: 14 माह में 15 लाख से अधिक मरीजों का उपचार

रायपुर। हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति चाहता है कि जब वह बीमार पड़े तो उसे अपने इलाज के लिए भटकना न पड़े। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने से हर कोई बचना चाहता है। लोगों की जरूरतों को ध्यान रख छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है। बल्कि अपने मोहल्ले में ही कैंप लगने से लोगों को इलाज में बहुत सहूलियत होने लगी है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के साथ गरीबों का त्वरित इलाज कर उन्हें स्वस्थ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए कदम का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत गरीब परिवारों का दिल जीत रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशन में 1 नवंबर 2020 को प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में प्रारंभ हुई इस योजना से अभी तक 15 लाख से अधिक मरीजों का उपचार हो चुका है। मोबाइल मेडिकल यूनिट अंतर्गत लगने वाले कैम्प और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या देखी जाए तो हर माह एक लाख से अधिक मरीज मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वस्थ हो रहे हैं।
-मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना रायपुर सहित नगरीय क्षेत्रों में गरीबों को मिल रहा लाभ
1 नवम्बर 2020 को प्रदेश के 14 नगर पालिक निगम में शुरू हुई 60 मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20 हजार 500 शिविर में 14 लाख 31 हजार 383 मरीज लाभान्वित हुए हैं। वहीं दाई दीदी क्लीनिक अंतर्गत 1014 शिविर में 77017 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। मोबाइल मेडिकल यूनिट स ेअब तक 15 लाख से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। नगरीय क्षेत्रों में स्लम में रहने वाले मजूदरों, गरीबों के लिए यह योजना राहत के समान है।
5301 शिविर में 3 लाख 46 हजार 385 मरीज लाभान्वित हुए
रायपुर में सबसे अधिक 5301 शिविर में 3 लाख 46 हजार 385 मरीज लाभान्वित हुए हैं और 310793 मरीजों को दवा का वितरण किया गया है। बिलासपुर में 1411 कैंप में 120865, दुर्ग में 1419 कैंप में 100791, कोरबा में 2540 कैंप में 184292, और राजनांदगांव में 1415 शिविर में 114025 मरीज लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह भिलाई में 1065 कैंप में 83133, रिसाली में 712 कैंप में 51148 भिलाई चरोदा में 703 कैंप में 44842, अंबिकापुर में 1297 कैंप में 95094, जगदलपुर में 1368 कैंप में 75191 रायगढ़ में 1323 कैंप में 86235, कोरिया चिरमिरी में 608 कैंप में 29161, बीरगांव में 672 कैंप में 41565 मरीज लाभान्वित हुए हैं। दाई-दीदी क्लीनिक में 1014 कैंपों में 77017 महिलाएं इससे लाभन्वित हुई है।
11 लाख 91 हजार 826 को किया गया दवा का वितरण
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 14 माह में 11 लाख 91 हजार 826 मरीजों को दवाओं को वितरण किया गया है। रायपुर में सर्वाधिक 3 लाख 10 हजार 793, बिलासपुर में 116162, कोरबा में 112128, भिलाई में 76844, दुर्ग में 87887, राजनांदगांव में 105654, रायगढ़ में 82123, अंबिकापुर में 62431, बीरगांव में 33246, रिसाली में 40403, भिलाई चरोदा में 37506, चिरमिरी में 19813, जगदलपुर में 62159 मरीजों को दवाइंयों का वितरण किया गया है। शिविर में नि:शुल्क दवाइयां मिलने से गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम हो रहा है।
2 लाख 68 हजार का हुआ लैब टेस्ट
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 20500 कैंपों में लगभग 2 लाख 68 हजार 50 मरीजों का लैब टेस्ट भी हुआ है। सबसे अधिक रायपुर नगरीय क्षेत्र के मरीजों का लैब टेस्ट हुआ। रायपुर में 71285, बिलासपुर में 12940, कोरबा में 25456, अंबिकापुर में 21649, दुर्ग में 16489, भिलाई में 14537 और राजनांदगांव में 23836, रायगढ़ में 16021, जगदलपुर में 15062, बीरगांव में 10404 मरीजों का लैब टेस्ट हुआ है। लगभग 41 प्रकार की जांच सुविधा मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध है।
प्रति एमएमयू 70 मरीजों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्लम इलाकों में कैंप लगाकर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच की जाती है। शिविर में आकर अपना इलाज कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों का औसत देखे तो प्रति एमएमयू 70 मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से प्रति एमएमयू 76 महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत दाई-दीदी क्लीनिक देश की ऐसी पहली अभिनव योजना है जिसमें महिला चिकित्सक से लेकर अन्य स्टाफ महिलाएं है। यहां महिलाओं द्वारा महिलाओं के इलाज किए जाने से स्लम सहित आसपास की महिलाएं बेझिझक अपना उपचार करा पाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...