Google Analytics Meta Pixel पूर्व प्रधान की गुंडई, गर्भवती महिला को पूर्व सरपंच ने लात-घूसों से पीटा, बाल खींचकर जमीन पर पटका - Ekhabri.com

पूर्व प्रधान की गुंडई, गर्भवती महिला को पूर्व सरपंच ने लात-घूसों से पीटा, बाल खींचकर जमीन पर पटका

मुंबई। महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी को तीन महीने की गर्भवती महिला वन रक्षक और उसके पति की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार को पुणे से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सतारा के पलसावाड़े गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व सरपंच स्थानीय वन प्रबंधन समिति का सदस्य है। वह पीड़ित महिला वन रक्षक के संविदा वन कर्मियों को बिना उसकी इजाजत’ के अपने साथ ले जाने को लेकर नाराज था।’ सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, ह्यह्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार बंसल ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जिस महिला वन रक्षक की पिटाई की, वह तीन महीने की गर्भवती है।
भ्रूण की होगी चिकित्सकीय जांच
सतारा तालुका पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बंसल ने कहा, ह्यह्यचूंकि, महिला वन रक्षक गर्भवती है, लिहाजा उसके भ्रूण की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। अगर भ्रूण को किसी तरह का नुकसान पहुंचा होगा तो आरोपियों पर संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी।” पीड़ित महिला वन रक्षक ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि आरोपी दंपति ने उसके पति की भी पिटाई की। पीड़ित का पति भी वन रक्षक है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस मामले में सतारा के एसपी अजय कुमार बंसल का कहना है, ‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या भ्रूण को कोई नुकसान हुआ है. अगर ऐसा पाया जाता है, तो आरोपी पर उससे जुड़ा केस भी जोड़ा जाएगा. अब तक ऐसा केस रिपोर्ट नहीं किया गया है.’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की 

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...

लोकसभा विस्तार और परिसीमन की बड़ी तैयारी…संसद में उठेगा लोकतंत्र के भविष्य का सबसे अहम सवाल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...