जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों के अवलोकन के दौरान बस्तर के नेशनल लेवल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर के अवलोकन के दौरान तीरंदाजी में 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली कुमारी राधिका पोयाम से मुलाकात की । कुमारी राधिका ने सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
मुख्यमंत्री ने कुमारी राधिका से बात करते हुए उनसे तीरंदाजी किट के बारे में जानकारी ली और तीरंदाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीरों को अपने हाथों में लेकर उनका निरीक्षण किया। राधिका पोयाम बस्तर जिले के दुर्गम वनांचल क्षेत्र बुरुंगपाल की रहने वाली हैं, इसके बाद भी उन्होंने तीरंदाजी के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया और लगातार अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुमारी राधिका ने तीरंजादी खेल के बारे मे मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि ये खेल ओलंपिक में भी खेला जाता है और वो छत्तीसगढ़ से तीरंदाजी में ओलंपिक खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनना चाहती हैं। कुमारी राधिका ने धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी रेंज और ट्रेनिंग सेंटर के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने अवलोकन के दौरान बस्तर जिले के दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाले 13 साल के युवराज सिंह से भी मुलाकात की। युवराज म्यू थाई बाक्सिंग में पिछले पांच वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले युवराज का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर म्यू थाई बाक्सिंग में छत्तीसगढ़ के नाम को रोशन करने का है। मुख्यमंत्री ने युवराज को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि बस्तर की माटी से ऐसे अनेक खिलाड़ी निकले हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। शासन की तरफ से भी बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...