आइसीएमआर के एक अध्ययन से सामने आया है कि ओमिक्रोन से संक्रमित होने वालों में ऐसी महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल ओमिक्रोन को बल्कि सबसे प्रचलित डेल्टा संस्करण सहित चिंता के अन्य वैरिएंट (वीओसी) को भी बेअसर कर सकती है। निष्कर्ष में सामने आया है कि ओमिक्रोन द्वारा प्रेरित प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया घातक डेल्टा संस्करण को प्रभावी ढंग से बेअसर कर सकती है। इससे डेल्टा संस्करण के साथ पुन: संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है। अध्ययन में मिले निष्कर्षों के आधार पर ओमिक्रोन विशिष्ट वैक्सीन की रणनीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
जिन 39 व्यक्तियों पर अध्ययन किया गया उनमें से 25 ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की दोनों खुराक ली थी। आठ लोगों ने फाइजर वैक्सीन की डबल डोज ली थी, जबकि छह का टीकाकरण नहीं हुआ था। इसके अलावा, इन 39 में से 28 लोग मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा से लौटे थे और 11 लोग उच्च जोखिम वाले लोगों के संपर्क में थे। ये सभी लोग ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित थे। अध्ययन में कोरोनाग्रस्त इन लोगों में आइजीजी एंटीबाडी और न्यूट्रलाइजिंग एंटीबाडी (एनएबी) प्रतिक्रिया सफलतापूर्वक आकलन किया गया।
अध्ययन करने वालों ने कहा कि हमारे अध्ययन ने ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों में पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्रदर्शित है। हमने पाया कि न्यूट्रलाइजिंग एंटीबाडी, ओमिक्रोन और चिंता के अन्य रूपों (वीओसी) को प्रभावी ढंग से बेअसर कर सकती है, जिसमें सबसे प्रचलित डेल्टा संस्करण भी शामिल है। इस अध्ययन की कमी बस इतनी है कि इसमें प्रतिभागियों की संख्या कम रही और संक्रमण के बाद की अवधि कम रही। हो सकता है कि इसी वजह से जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी उनमें कम प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखने को मिली है। यह अध्ययन आइसीएमआर के वैज्ञानिकों ने किया है। इसमें प्रज्ञा डी यादव, गजानन एन. सपकाल, रीमा आर सहाय और प्रिया अब्राहम शामिल रहे। इसकी अभी समीक्षा की जानी बाकी है और इसे 26 जनवरी को बायोआरकाइव प्रीप्रिंट सर्वर पर जारी किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...