Google Analytics Meta Pixel प्रदेश भर में एनडीपीएस के कुल 23 अपराध और अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध 1072 प्रकरण दर्ज - Ekhabri.com

प्रदेश भर में एनडीपीएस के कुल 23 अपराध और अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध 1072 प्रकरण दर्ज

पुलिस विभाग ने नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया अभियान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देश के परिपालन में जिलों में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, ब्राऊन शुगर, नशीली दवायें एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। रायपुर पुलिस द्वारा 20 फरवरी को नारकोटिक्स एवं सायबर सेल द्वारा मैनुअल एवं टेक्निकल आसूचना के आधार पर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर शेख महमूद एवं रवि नारायण को गिरफ्तार कर 15 किलो 500 ग्राम गांजा, 240 ग्राम चरस एवं बड़ी मात्रा में नशीली दवाऐं बरामद की गर्इं। उक्त आरोपियों ने नशीला पदार्थ उड़ीसा निवासी तापस कुमार परेश एवं समीर कुमार से लाना बताया। उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस की 10 सदस्यीय टीम ने उड़ीसा जाकर कैम्प कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों से प्रतिबंधित टेबलेट 5630 नग नाइट्रोजन एवं 26400 नग अल्फाजोलम तथा 3100 नग पेंटाजोसिन प्रतिबंधित नशीले इंजेक्सन सहित 50 लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ एवं अन्य सामाग्री जब्त की गई।
2 दिन पहले ही जब्त की थी ब्राउन शुगर
रायपुर पुलिस द्वारा 21 फरवरी 2022 को आरोपी महेन्द्र पटेल को सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर एवं बड़ी मात्रा में 11 लाख 50 हजार रूपए के नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया। अभियान के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा 22 एवं 23 फरवरी को अंर्तराज्यीय आरोपी पुखराज चंदेल को गिरफ्तार कर उससे 22 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 371 किलो. गांजा जप्त किया गया। आरोपी द्वारा नशीला पदार्थ विक्रय कर उक्त कमाई से क्रय किये गये 57 तोला सोने के जेवर मूल्य लगभग 25 लाख रूपए एवं बिक्री की रकम 12 लाख 48 हजार 4 सौ रूपए कुल 63 लाख 24 हजार 4 सौ रूपए की बरामदगी की गयी।
महाराष्ट्र के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में विक्रय करने वाले 3 अंतर्राज्यीय तस्कर मोहम्मद वाहिद, पृथ्वी सिंह एवं प्रिंस उर्फ गौतम महार को गिरफ्तार किया गया जिनसे 5 लाख रूपए मूल्य के ब्राउन शुगर बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा नारकोटिक्स सेल के माध्यम से नशीले दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी हितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में दशीली प्रतिबंधित दवाये जप्त की गयी। प्रदेश के सभी जिलों में विगत एक सप्ताह से चलाये जा रहे अभियान के दौरान एनडीपीएस के कुल 23 अपराध पंजीबद्ध किये जिनमें 2 हजार 32किलो गांजा जप्त किया गया इसी तरह अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ 1072 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 हजार 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा एवं आने वाले दिनों में इस पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध कारोबार को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जावेगा।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...