Google Analytics Meta Pixel महंत कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन - Ekhabri.com

महंत कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

 

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रोफेसर आर के ब्रम्हा प्रोफेसर और हेड पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर डॉक्टर शैलेंद्र पटेल कुलसचिव पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर,अनिल तिवारी महासचिव शिक्षा प्रचारक समिति रायपुर सैयद जाकिर अली प्रिंसिपल दुर्गा महाविद्यालय डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं डॉ मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही. समापन सत्र सत्र में बोलते हुए प्रोफेसर आरके ब्रह्मा ने कहा भारत में ज्ञान की परंपरा खुली रही है यहां पर शास्त्रार्थ होते रहते हैं,ऐसे में कहना उचित होगा की रिसर्च कोई बाबा की भभूति नहीं है जिसे निकालकर उपयोग कर लिया जाए. उनका कहना था कि एक रिसर्चर को जासूसी की तरह होना चाहिए ताकि अनुसंधान में बेहतर खोज को सामने लाया जा सके. उन्होंने बताया कि अनुसंधान करता एक अच्छा अधिवक्ता भी होता है क्योंकि रिसर्चर अपने शोध अध्ययन को गहराइयों के साथ व्याख्या के साथ सामने लाता है. उन्होंने बताया कि रिसर्च को एक स्टोरी की तरह पेश किया जाना चाहिए ताकि हर विषय और तथ्य आसानी से समझाया जा सके. वे मानते हैं कि ऐसा कोई विषय नहीं जिसमें नए अध्ययन नहीं किया जा सके शोध को सावधानी पूर्वक करना चाहिए और इसके लिए यह आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा अच्छे से अच्छा साहित्य का अध्ययन पहले किया जाए. वर्तमान में हो रहे शोध अध्ययन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दशमलव एक थीसिस में रिव्यू का लिटरेचर ठीक-ठाक होता है. वर्तमान दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है जिसमें परिश्रम पर ही सफलता निर्भर करती है। शोध अध्ययनकर्ताओं को तथ्यों की जांच करते समय सावधानी बरतनी चाहिए गलती होने से निष्कर्ष बदल सकते हैं उनका कहना था की नई शिक्षा नीति तैयार की जा रही है. डॉक्टर कस्तूरीरंगन कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में समिति ने 30 करोड़ सुझाव प्राप्त हुए हैं जिसे लेकर प्रोफेसर कामत और प्रोफेसर भार्गव ने कई सारे फाइंडिंग्स निकले हैं। इसलिए इस उदाहरण को समझ लिया जाना चाहिए कि शोध कितना महत्वपूर्ण हो सकता है कार्यक्रम में महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि यह फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम दोनों महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रयास था जो सफल रहा है। इसमें शामिल होने वाले सभी शिक्षक फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम से लाभान्वित हुए होंगे ऐसी उम्मीद की जा सकती है। आने वाले दिनों में महाविद्यालय ऐसे कई आयोजनों को लेकर रूपरेखा तैयार कर रहा है ताकि शिक्षकों को अपग्रेड रखा जा सके. वही पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर शैलेंद्र पटेल का कहना था कि ऐसा कम अवसर आता है जब दो निजी महाविद्यालय संयुक्त रूप से किसी शैक्षणिक कार्यक्रम को संपादित करें। दोनों महाविद्यालय को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में रिसेंट ट्रेंड्स इनोवेशन और प्रैक्टिस को विषय बनाया गया था। काफी महत्वपूर्ण विषय है शोध अध्ययन के क्षेत्र में यह बात देखने में आती है की कई शोधकर्ता केवल विषय का चुनाव डिग्री हासिल करने के लिए करते हैं. लेकिन यह निरर्थक है शोधकर्ताओं को ऐसे विषय का चुनाव करना चाहिए जो उनके अध्यापन से समाज के लिए प्रेरणात्मक बनाया जा सके. उन्होंने बताया कि एयर कंडीशनर रूम में बैठकर डाटा कलेक्शन करना अच्छा लगता है। लेकिन शोध के परिणाम वास्तविक नहीं आते शोध के परिणाम वास्तविक वहां पर आते हैं जब एक शोध करता फील्ड में जाकर तथ्यों का संकलन करता है. आयोजन में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय शिक्षण समिति में सचिव अनिल तिवारी ने कहा कि फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में ज्ञान का प्रस्तुत हुआ है। वह ज्ञान सभी शिक्षकों के लिए बेहतर साबित होगा वह मानते हैं कि शोध अध्ययन के क्षेत्र में जितना काम किया जाए काफी कम है. उनका कहना था कि निजी क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार हो रहा है और काफी संभावनाएं बन रही हैं इसलिए इन माध्यमों के शिक्षकों को निरंतर अपग्रेड रहना चाहिए। कार्यक्रम में विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया और अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा शोध अध्ययन करते हुए किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अपने अनुभव को रखते हुए डॉक्टर मनोज मिश्रा ने वर्तमान के अनुसंधान नई तकनीक से काफी कुछ मदद मिलने की संभावनाओं को महत्वपूर्ण करार दिया। अंत में विवेकानंद महाविद्यालय की शिक्षिका मिर्जा तोमर ने फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के सारांश को प्रस्तुत किया और विस्तार से जानकारी रखी तथा प्रोफेसर आर के झा धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *