Google Analytics Meta Pixel AIIMS की शिकायतों के निराकरण के लिए आयोग में पूरे दिन होगी सुनवाई - Ekhabri.com

AIIMS की शिकायतों के निराकरण के लिए आयोग में पूरे दिन होगी सुनवाई

  • उभ्यपक्षों की मांग पर AIIMS के डायरेक्टर को किया जाएगा तलब


रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य डॉ अनिता रावटे की उपस्थिति में आज शास्त्री चैक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई।

आज रायपुर स्थित एम्स अस्पताल के प्रकरण में आवेदिका ने उल्लेखित किया की एम्स के विरुद्ध कई शिकायतें है। क्या कारण है कि एम्स के डॉक्टर एक दूसरे के खिलाफ, एक छात्रा की आत्महत्या के खिलाफ प्रकरण महिला आयोग में लंबित है। इन सभी शिकायतों के निराकरण के लिए महिला आयोग के अध्यक्ष डाॅ किरणमयी नायक ने एम्स के डायरेक्टर को बुलाकर एम्स के सभी प्रकरणों की सुनवाई एक साथ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्स के समस्त प्रकरणों को एक साथ जांच कराकर एक दिन सिर्फ एम्स के ही प्रकरणों में जनसुनवाई किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकरणों की सूची बनाकर एम्स के डायरेक्टर को भेजकर विस्तृत जानकारी के आधार पर रिपोर्ट लेकर आयोग में आने के लिए सूचना आयोग से भेजा जाएगा जिससे एम्स के समस्त प्रकरण निराकृत किया जा सके।

एक अन्य प्रकरण में अनावेदक पति और बुआ ने आयोग में लिखित आपत्ति प्रस्तुत किया है जिसमे वैवाहिक जीवन महज 7 दिन ही रहा है। आवेदिका पत्नी को एसडीओपी के माध्यम से आवेदिका के पिता को सुपुर्द किया गया। आवेदिका की शिकायत पति और बुआ के खिलाफ आपराधिक मामलों के लिए पर्याप्त है। आवेदिका को समझाइश दिया गया कि वह सहमति के आधार पर प्रकरण के समापन के लिए अपना प्रस्ताव अनावेदक पक्ष के सामने रख सकते है। अध्यक्ष डाॅ नायक ने कहा कि अनावेदक पति एक जिम्मेदार विधिक व्यक्ति होने के साथ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है और दोनो पक्षों के लिये श्रेष्ठ होगा कि आपसी सहमति से इस प्रकरण का सम्पूर्ण पटाक्षेप करें। इस प्रकरण को आगामी सुनवाई के लिए रखा गया है। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि न्यायालय के द्वारा भरण-पोषण के लिए पारित आदेश का पालन नही कर रहा है और बिना तलाक के दूसरी शादी कर चुका है। अनावेदक की दूसरी पत्नी प्रेग्नेंट थी जिसका दस्तावेज श्वेता हॉस्पिटल में है। आवेदिका ने हॉस्पिटल में दस्तावेज के लिये आवेदन लगाया था परंतु नही मिला। अनावेदक कोरबा सीएसईबी में क्लर्क के पद पर कार्यरत है जिसका मासिक वेतन 30 हजार है। अनावेदक द्वारा अब तक न्यायालय के आदेश का पालन नही किया गया है। भरण-पोषण से बचने के लिए हाई कोर्ट में केस लगाया है। ऐसी दशा में प्रकरण के निराकरण के लिए श्वेता अस्पताल में एक पत्र दस्तावेज देने के लिए भेजा गया।

एक अन्य प्रकरण में लगभग 6 माह से अपने अनावेदिका अपने पति से अलग रह रही है। उभय पक्ष को समझाइश दिया गया दोनो के बीच साथ रहने की संभावना नही दिख रही है। आवेदिका सास ने अनावेदिका को साथ ले जाने हेतु आयोग में आवेदन दिया है जिसपर दोनो पक्षो के बीच किसी भी तरह से तालमेल की संभावना नही दिखती है। अनावेदिका किसी भी स्थिति में आवेदिका और उसके पुत्र के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। अध्यक्ष डाॅ नायक ने ऐसी दशा में समझाइश दिया कि पति-पत्नी आपसी राजीनामा से तलाक ले सकते हैं। अनावेदिका ने आयोग के समक्ष आवेदिका और उसके पुत्र से अपने समान और भरण पोषण देने की मांग की जिसपर आवेदिका और उसके पुत्र ने समान और भरण पोषण देने को तैयार हुए। इस प्रकरण को निगरानी में रखते हुए आगामी सुनवाई में रखा गया। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में विगत जून माह से अलग रह रहे पति-पत्नी को आपसी राजीनामा से तलाक हेतु सक्षम न्यायालय में आवेदन करने कहा गया। जब तक पति पत्नी के मध्य तलाक नही हो जाता तब तक इस प्रकरण को निगरानी में रखते हुए नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षो को समझाइश के बाद भी अनावेदक अपनी गलती मानने को तैयार नही है और कार्यवाही न्यायालय से कराना चाहता है। इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष 4 साल से अलग रह रहे है दोनों के मध्य आपसी सहमति से तलाक के लिए स्वीकारोक्ति हुई इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

आज जनसुनवाई में 30 प्रकरण में 22 पक्षकार उपस्थित हुए, प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *