सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर की भारतीय मध्यक्रम जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्ाानदार प्रदर्शन की बदौलत जारी ताजा आइसीसी पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में लंबी छलांग लगाकर क्रमश: 21वां और 115वां स्थान हासिल किया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सूर्यकुमार सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन की बदौलत सूर्यकुमार 35 पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे, जिससे वह 21वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अय्यर ने 203 पायदान की लंबी छलांग लगाई और 115वें स्थान पर पहुंच गए। केएल राहुल दो पायदान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में अपने 10वें स्थान पर बरकरार हैं। कोई भी भारतीय खिलाड़ी गेंदबाजों और आलराउंडर सूची के शीर्ष-10 में शामिल नहीं है। वेस्टइंडीज के लिए बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिलाड़ी निकोलस पूरन पांच पायदान के फायदे से 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
हाल में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच समाप्त हुई टी-20 सीरीज का भी असर रैंकिंग पर पड़ा है। आस्ट्रेलिया के एश्टन एगर गेंदबाजों की श्ाीर्ष-10 रैंकिंग में पहुंचने में सफल रहे और वह अभी नौंवे स्थान पर हैं। श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा के टी-20 में अच्छे प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर भी दिखा, जिन्होंने 592 की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की और 12 पायदान की छलांग से 17वें नंबर पर पहुंच गए।
टेस्ट रैंकिंग में भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने अपना छठा स्थान कायम रखा, जबकि कोहली उनसे एक स्थान पीछे सातवें नंबर पर हैं। सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में शामिल दो भारतीय हैं जो क्रमश्ा: दूसरे और 10वें स्थान पर हैं। अश्विन आलराउंडर सूची में अपने दूसरे स्थान पर बरकरार हैं और रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के बाद काइल जेमिसन और टिम साउथी एक-एक पायदान के लाभ से क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...