Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 4 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 4 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन अपनी काम में गलतियों को ढुंढकर उनको ठीक करें, क्योंकि गलतियां उन्नति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं, इसलिए इसमें ध्यान देना होगा. कर्मक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. गंभीरता के साथ उसको निभाने की प्लानिंग करनी होगी. मेडिकल से संबंधित व्यापार करने वालों को धन लाभ की स्थित बन रही है.  युवा वर्ग माता-पिता की बातों का उल्लंघन न करें. हेल्थ में डायबिटीज़ के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है, नियमित रूप से दवा लेने में कोई लापरवाही न बरतें. पारिवारिक सिद्धांतों और संस्कारों का पालन करते हुए उनका सम्मान करना चाहिए. किसी भी पारंपरिक संस्कार की उपेक्षा नहीं करने से बचें.

 

वृष- आज के दिन बचत करना प्राथमिकता होनी चाहिए. अनावश्यक खर्चों से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस के कामों में टीम वर्क का महत्वपूर्ण रोल रहेगा अगर घर से आप काम कर रहे हैं तो भी अपनी टीम के साथ ऑनलाइन कनेक्ट रहें. व्यापारी वर्ग जिस समस्या को लेकर चिंतित थे उस का निदान मिलने की संभावना है. सेहत में हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है. इसलिए हड्डियों को मजबूत रखने वाले कैल्शियम युक्त आहार लेने चाहिए. परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में अपनापन लाने का प्रयास करें, वहीं दूसरी ओर पिता के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

 

मिथुन- आज के दिन पहले किए निवेश का फल प्राप्त होगा.  रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है, जिन लोगों को आप ने उधार दे रखा है, उनसे वापस मांग सकते हैं. ऑफिस के कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहें हैं, निर्धारित लक्ष्यों के प्रति फोकस्ड रहेंगे. यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अभी रूक जाना चाहिए, फ़ाइनेंशियल समस्या आने की आशंका बन रही है. स्वास्थ्य में पैरों के पंजों में दिक्कत हो सकती है, इसलिए उसकी केयर करें. जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही थी वह अब खत्म होती दिखाई दे रही है.

 

कर्क- आज के दिन जो समस्याएं आएंगी उनको बुद्धिमानी से अगर टैकल किया जाए तो काम बन सकता है. जोश में होश खो देने से कार्य बिगड़ सकता है. पीठ पीछे दूसरों की भी बुराई या उसकी कमियों पर चर्चा न करें. ऑफिशियल पॉलिटिक्स से दूर रहते हुए आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए. कौन विश्वसनीय है यह समझना कठिन है. व्यापारी वर्ग को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में घाटा होने की आशंका है. सेहत में मौसम बदलाव के कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है वहीं दूसरी ओर मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. वाहन दुर्घटना हो सकती है, सचेत रहें.

Read Also  आज का राशिफल 16 जून राशिफल 2020

 

सिंह- आज के दिन आप स्वयं को मानसिक रूप से चिंतित महसूस कर सकते हैं, लेकिन परेशानियों को भूलकर आन्दित रहना होगा. ऑफिस  की बात करें तो स्थितियाँ बहुत अच्छी नहीं हैं काम को लेकर कुछ चुनौतियों का समाना करना पड़ हैं जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा भाव से करना होगा. फर्नीचर से संबंधित व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है, वहीं दूसरी ओर घाटे का सौदा करने से बचना चाहिए. हेल्थ की बात करें तो कल की भांती आज भी यूरीन संबंधी दिक्कतों के प्रति अलर्ट रहना होगा. जीवनसाथी की बातों को अनसुना न करें उनकी सलाह आपके लिये हितकर साबित हो सकती है.

 

कन्या- आज के दिन पिछले चल रहें प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. जिससे मन प्रसन्न रहने वाला है. ऑफिस की बात करें तो अगर आप घर से ही कार्य कर रहें है तो अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. व्यापार में स्थितियाँ संतोषजनक रहेंगी कुछ छोटे-मोटे मुनाफे आपका दिल खुश कर सकते हैं. विद्यार्थियों को  ऑनलाइन पढ़ाई के प्रति बहुत सजग रहना होगा अन्यथा पढ़ाई से पिछड़ सकते हैं. हेल्थ में एलर्जी से परेशान चल रहें लोगों को आज सचेत रहना होगा. मौज मस्ती करते हुए घर का वातावरण प्रफुल्लित रखना होगा. वहीं परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करें.

 

तुला- आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं. ऑफिस में कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती, है इसलिए जो भी कार्य करें उसे पूरे ध्यान से करें, ग़लतियाँ होने की गुंजाईश बनी हुई है. व्यापारियों को थोड़ा घाटे का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसको लेकर परेशान न हो. अभिभावक कल की भांति आज भी बच्चों की ई-लर्निंग पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्फेक्शन होने की आशंका है जिसको लेकर सचेत रहें. एक और विशेष बात ध्यान रखने होगी कि बच्चों को ठंडी चीजें न दें अन्यथा वह बीमार पड़ सकते हैं. परिवार के बड़ों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन अनेक तनाव होने के बाद भी कुछ सकारात्मक घटनाएँ घटेगी जिससे कि मन कुछ प्रसन्न होगा. छोटी-छोटी खुशियों के साथ आनंदित रहते हुए दिन व्यतीत करें. ऑफिस के काम में बहुत अधिक मेहनत करने के बजाए कार्य की टेक्निक को समझना होगा. व्यापारी वर्ग वर्तमान समय को देखते हुए निवेश करने से बचे, क्योंकि निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है. सेहत में कल की भांती आज भी आपको सलाह दी जाती है कि बीमारी छोटी हो या बड़ी उसका इलाज कराना अनिवार्य है. समाजिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनी हो तो चल रही महामारी को देखते हुए न जाना ही बेहतर होगा.

 

धनु- आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत कूल रहना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है. ऑफिस में सहकर्मियों से गलती हो जाए तो उन्हें डांटने के बजाए समझाना दोनों के लिए बेहतर होगा. व्यापारियों को आज विदेशी या बड़े व्यापारियों की वस्तुओं पर अधिक फोकस न करते हुए छोटे व्यापारियों को मौका देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है. यात्रा की प्लानिंग बिल्कुल न करें, और यदि पहले कर चुके हैं तो उसको निरस्त कर देना लाभकारी रहेगा.

 

मकर- आज के दिन छोटी-छोटी बातों से आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं. अनावश्यक रूप से क्रोधित होना आपके कार्यों में बाधा पैदा कर सकता है, यही नहीं आपके शुभचिंतकों को भी आपसे दूर कर सकता है.  ऑफिस के दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापारी वर्ग यदि कहीं इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर ही इंवेस्ट करें क्योंकि धन फंसने की आशंका है. सेहत की बात करें तो लीवर से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. बड़े भाई के भी स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, और यदि भाई छोटा है तो उसकी संगति पर ध्यान देना होगा.

Read Also  आज का राशिफल 7 जून राशिफल 2020

 

कुम्भ- आज के दिन आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कई दिनों से रुके हुए कार्य समय से पूरे होंगे. ऑफिशियल कार्यों में गुणवत्ता को बढ़ाना होगा. कोई भी काम बेमन से न करें बनता अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है. व्यापार में सफलता मिलेगी गैर जरूरी कार्यों में समय बर्बाद न करते हुए मानसिक तनाव से बचना होगा. हेल्थ में पीठ दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी सामान उठाते समय व आगे झुककर करने वाले कामों बचें. विवाद होने पर भविष्य का आकलन करना ठीक नहीं है. जो व्यक्ति बुरा लग रहा है हो सकता है उससे आपको भविष्य में मदद लेनी पड़े.

 

मीन- आज के दिन मन कंट्रोल में नहीं है, इसलिए कार्य में फोकस कुछ कम रहेगा. एक बात ध्यान रखना है कि दूसरों की बातों में आकर काम का समय व्यर्थ न हो जाए. ऑफिस के अधिक कार्य होने के कारण में कुछ चिंतित हो सकते हैं. व्यापारियों को आज अपने स्टॉक को चेक करना चाहिए, आर्थिक नुकसान से बचने के लिए प्रोडक्ट यदि खराब होने वाला है तो उसको निकला दें. सेहत में सिर दर्द व ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, इसलिए ख्याल रखना होगा. आपके घर या परिवार में कोई संस्कारीक कार्यक्रम हो तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *