Google Analytics Meta Pixel 100 करोड़ की लागत से बन रही कुम्हारी में बड़ी अधोसंरचनाएं, छह महीने में कार्य समाप्त करने के निर्देश: कलेक्टर - Ekhabri.com

100 करोड़ की लागत से बन रही कुम्हारी में बड़ी अधोसंरचनाएं, छह महीने में कार्य समाप्त करने के निर्देश: कलेक्टर


दुर्ग। भूमिगत जल के रिचार्ज के बड़े साधन तालाबों के संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। कुम्हारी के बड़े तालाबों की स्थिति काफी जर्जर थी। पानी दूषित था, तालाब मृतप्राय हो रहे थे। इनके संवर्धन की बड़ी योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया गया और तेजी से इस पर काम भी आरंभ हो गया। बरसात पूर्व इन सभी में काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।


कुम्हारी नगरपालिका में लगभग सौ करोड़ रुपए की लागत से बड़ी अधोसंरचनाएं तैयार हो रही हैं। आज इनके निरीक्षण के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कुगदा अंडर ब्रिज के प्रस्तावित निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद चंदनिया तालाब के निर्माण कार्य को देखा। यहां पर्यावरण अधोसंरचना मद से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। इससे पानी का रिचार्ज भी होगा और तालाब भी खूबसूरत दिखेगा। इस तालाब का उपयोग छठ तालाब के रूप में होता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश हैं कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिले। शुद्ध पेयजल के साथ ही स्वच्छ परिवेश भी उपलब्ध हो, इसे पूरा करने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य करें।


पिछले दौरे में तालाब की सूरत बिगड़ी हुई थी, अब भव्य निर्माण कार्य से निखरने लगा तालाब का रूप- कलेक्टर ने डीएमसी तालाब के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। पिछली बार जब कलेक्टर यहां दौरे पर आये थे तब इस तालाब की स्थिति बहुत खराब थी। थोड़ा सा ही पानी बचा था और वो भी काफी दूषित था। शासन ने तालाब के सौंदर्यीकरण एवं तालाब के पानी की स्थिति को सुधारने के लिए भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत किया। अब इस पर 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से कार्य हो रहा है। पानी ठीक करने एसटीपी प्लांट लगाया गया है। तालाब के खूबसूरत व्यू को देखने के लिए व्यू प्वाइंट बनाया जा रहा है। पूरा होने के बाद तालाब की सुंदरता पूरी तरह से निखर जाएगी।

Read Also  बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाना जनसंपर्क अधिकारी को पड़ा महंगा


जंजगिरी तालाब भी विकसित होगा-

जंजगिरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इससे तालाब में सौंदर्यीकरण भी होगा और भूमिगत जल का रिचार्ज भी होगा। कलेक्टर ने इसके निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने परसदा, जंजगिरी आदि में पार्क जैसी अधोसंरचना के निर्माण के निर्देश भी दिये। उन्होंने सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा को पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कुम्हारी में पेयजल प्रदाय के लिए एक बड़ी जलआवर्धन योजना पर शीघ्र ही कार्य होगा। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित थे।


तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण-

कलेक्टर ने भिलाई तीन में नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आयुक्त कीर्तिमान राठौर भी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *