Google Analytics Meta Pixel गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह - Ekhabri.com

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

स्व सहायता समूह ने आयमूलक गतिविधियों से कमाए 2 लाख 84 हजार रुपए
पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया, अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण
रायपुर। ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी, उनका भरण पोषण और अपने जीवन स्तर में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं। विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत लोढ़ाझर इस सफलता का साक्षी बन रहा है, यहां बिहान के अंतर्गत 2018 में गठित कान्हा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भविष्य को देखते हुए पहले स्वयं एवं समूह के सदस्यों के आर्थिक सहयोग के लिए एक निश्चित राशि समूह के खाते में डालना प्रारंभ किया, ताकि बचत राशि का उपयोग कर समूह की आय में वृद्धि और रोजगार गतिविधियां की जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना की शुरूआत हुई, जिसमें ग्राम पंचायत लोढ़ाझर में गौठान का निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ, यहां कान्हा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कार्य करना शुरू किया गया। गौठान निर्माण में महिला स्वसहायता समूह को सीपीटी, वृक्षारोपण, खुदाई आदि कार्य मिला। समूह द्वारा किए गए कार्यों की कुशलता से प्रभावित होकर, उन्हें गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जिम्मेदारी दी गई, इसके लिए उनकी ट्रेनिंग भी की गई, तब से अब तक कान्हा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, केंचुआ उत्पादन एवं सब्जी उत्पादन का कार्य लगातार किया जा रहा है। महिलाओं को इससे आर्थिक लाभ मिल रहा है और वे अपने परिवार के भरण-पोषण में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
अब तक 2 लाख 84 हजार की बिक्री
कान्हा स्व-सहायता समूह वर्मी खाद, केंचुआ तथा सब्जी उत्पाद एवं बिक्री के जरिए अब तक 2 लाख 84 हजार 825 रूपए का लाभ कमा चुका है। उत्पादों की बिक्री ने महिलाओं में गौठान में उनके कामों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। इस काम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाएं भविष्य में वर्मी वाश, जैविक रसायन, गमला निर्माण व अगरबत्ती निर्माण की कार्ययोजना बना रही हैं।
दूसरे समूहों को भी कर रही प्रशिक्षित
कान्हा स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वयं प्रशिक्षित होकर अब दूसरे समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ, सब्जी उत्पादन एवं अन्य उत्पादों के लिए प्रशिक्षण एवं प्रायोगिक कार्यशाला के जरिए महिला स्वावलंबन की अलख जगा रही हैं।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...