रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद बिगड़े वैश्विक माहौल के बीच घरेलू शेयर बाजार भी लडखडा गया है। पिछले दो सप्ताह से जारी गिरावट का प्रेशर अभी भी बना हुआ है। महाशिवरात्रि के बाद बुधवार को जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा बिखर गया।
बाजार प्री-ओपन सेशन में ही 600 अंक से ज्यादा गिरा था। कारोबार शुरू होने के बाद गिरावट की गहराई और चौड़ी हो गई और सेंसेक्स करीब 702 अंक के नुकसान में ला गया। कारोबार शुरू होने के बाद चंद मिनटों के ट्रेंड से ही साफ हो गया कि आज भी बाजार वोलेटाइल बना रहेगा। सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 733 अंक से ज्यादा गिरकर 55,500 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी करीब 01 फीसदी गिरकर 16,635 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था।
उससे पहले सप्ताह के शुरुआती सेशन में सोमवार को बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी। पूर्वी यूरोप से आ रही खबरों के हिसाब से बाजार ऊपर-नीचे हो रहा था। सोमवार को 15 सौ अंक से ज्यादा के दायरे में घूमने के बाद बाजार बढ़त में रहा था। कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 388.76 अंक (0.70 फीसदी) की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 135.50 अंक (0.81 फीसदी) मजबूत होकर 16,793.90 अंक पर रहा था। यह बाजार की लगातार दूसरे दिन की तेजी थी। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार लगातार सात दिन गिरावट में रहा था।
आज आईटी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स के स्टॉक नुकसान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व जैसे बैंकिंग व फाइनेंशियल स्टॉक नुकसान में हैं। आईटी कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के शेयर गिरे हुए हैं. सिर्फ टेक महिंद्रा मामूली तेजी में है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...