आयकर रिटर्न (आइटीआर) जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2022 है। अंतिम तारीख निकलने के बाद विलंब फीस के साथ 31 दिसंबर 2022 तक दाखिल किया जा सकता है। कई लोग आइटीआर को बोझिल प्रक्रिया मानते हुए इसे फाइल करने से बचते हैैं, जबकि आइटीआर फाइल करना फायदेमंद है। कर विशेषज्ञों का कहना है कि आइटीआर फाइलिंग का कार्य केवल टैक्स ही जमा करना नहीं है, बल्कि कंपनी की ओर से काटे गए ज्यादा टैक्स को वापस भी लिया जा सकता है। इसके अलावा आइटीआर की प्रति को कई स्थानों पर आय और पते के सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आइटीआर फाइलिंग के फायदे
-आपका टैक्स या टीडीएस कट गया है और आप टैक्स के दायरे से बाहर हैं तो आइटीआर फाइलिंग के जरिये इसे वापस मांग सकते हैैं।
-घर का पता बनवाने के लिए आइटीआर की प्रति सबूत के रूप रूप में काम करती है। आधार बनवाने में भी आइटीआर की प्रति को पते के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
-होम लोन लेने में आय के सबूत के तौर पर अन्य विकल्पों के मुकाबले आइटीआर की प्रति को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।
-सड़क दुर्घटना में अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो ट्रिब्यूनल आइटीआर के आधार पर आय का 10 गुना तक क्लेम देने के लिए मोटर इंश्योरेंस कंपनी को कह सकती है।
फाइलिंग न करने करे नुकसान
-अगर आपकी आय 5 लाख रुपये तक है और आप आइटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको 1000 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे ज्यादा आय वालों के लिए यह जुर्माना बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाता है।
-आइटीआर फाइलिंग में देरीया फाइल नहीं करने पर आयकर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है। इसके बाद आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
-विदेश यात्रा करने वालों को या इसकी योजना बनाने वालों को अपना आइटीआर समय से भरना चाहिए। आइटीआर फाइल नहीं करने वालों को वीजा मिलने में बहुत मुश्किल आती है।
-शेयर बाजार में नुकसान हो गया लेकिन उस साल कोई कमाई नहीं हुई तब भी आपको आइटीआर फाइल करना चाहिए। ऐसा करने से आप उस नुकसान को आने वाले वर्षों में समायोजित कर सकते हैं। आइटीआर फाइल नहीं करने पर भविष्य में यह नुकसान समायोजित नहीं हो पाएगा।
करदाता की मृत्यु की स्थिति में
इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 159 के अनुसार अगर किसी वित्तीय वर्ष में किसी करदाता की मृत्य हो जाती है और उनका कोई उत्तराधिकारी है तो आइटीआर फाइल करने की जिम्मेदारी उनकी होगी। साथ ही करदाता से जुड़ी कोई भी लेनदारी या देनदारी है तो वो भी उत्तराधिकारी को ही पूरी करनी होगी। यानी मृत व्यक्ति की कमाई से अगर कोई टैक्स रिफंड बनता है तो वो भी उत्तराधिकारी को मिलेगा और अगर टैक्स देने की बारी आएगी तो वो भी मृत व्यक्ति के एसेट से उसे चुकाना होगा। देनदारी में उत्तराधिकारी को केवल उतना ही चुकाना होगा, जो मृत व्यक्ति की कमाई से मिला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...