Google Analytics Meta Pixel रेल टिकट होगा महंगा, यात्रियों से 10 से 35 रुपये तक यूजर चार्ज वसूलेगा रेलवे - Ekhabri.com

रेल टिकट होगा महंगा, यात्रियों से 10 से 35 रुपये तक यूजर चार्ज वसूलेगा रेलवे

यात्रियों से 10 से 35 रुपये तक ज्यादा किराया रेलवे वसूला जा सकता है। रेलवे यह ज्यादा किराया इसलिए वसूल रहा है, ताकि वह उस खर्च की भरपाई कर सके जो कुछ स्टेशनों के विकास और वहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर व्यय कर रहा है। यात्रियों से एकत्र राशि से रेलवे कई और स्टेशनों का विकास और उनका आधुनिकीकरण करना चाहता है।
इस तरह के एक प्रस्ताव को रेलवे द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है और शीघ्र इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। इस अतिरिक्त किराये को यूजर चार्ज का नाम दिया है, जो ट्रेन की अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग होगा। यह 10 रुपये से लेकर 35 रुपये तक होगा। एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों से ज्यादा यूजर चार्ज लिया जाएगा।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह अतिरिक्त किराया केवल उन यात्रियों से ही वसूला जाएगा जिनके रूट में वे स्टेशन आएंगे जिनका विकास किया जाना है। देश में इस समय 7000 रेलवे स्टेशन हैं। अतिरिक्त किराया करीब 700-1000 स्टेशन पड़ने वाले यात्रियों से ही वसूला जाएगा। इस तरह यह पहला ऐसा शुल्क है जो रेल यात्रियों से लिया जाएगा। ऐसा शुल्क विभिन्न् हवाई अड्डों में अलग-अलग राशि में लिया जाता है। यूजर चार्ज बहुत कम राशि में लिया जाएगा और इसका इस्तेमाल उन रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए किया जाएगा जहां वे उतरेंगे।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस तरह का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। एक बात निश्चित है कि जो यूजर चार्ज लिया जाएगा वह बहुत कम होगा। रेलवे बोर्ड के सीईओ वीके यादव ने कहा था कि यूजर चार्ज सभी 7000 स्टेशनों के यात्रियों से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस संबंध जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

सीएसआईडीसी बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने की।   बैठक में राज्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *