कोरोना की तीसरी लहर में वैक्सीन ने ओमिक्रोन से लोगों की जान बचाई। देशभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण संक्रमितों और मरने वालों की संख्या अन्य देशों की तुलना में कम रही। जिनकी मौत भी हुई, उनमें वैक्सीन नहीं लगाने या एक ही डोज लेने वालों की संख्या ज्यादा रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पूरी दुनिया में ओमिक्रोन के कारण एक दिन में सर्वाधिक 42,34,712 मामले दर्ज किए गए थे। जो पिछली लहर की पीक 9,04,253 से 4.68 गुना अधिक है। जर्मनी में तो पिछली पीक की तुलना में इस बार 8.86 गुना अधिक मामले दर्ज किये गए। लेकिन भारत में ओमिक्रोन के कारण एक दिन में सर्वाधिक 3,47,254 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछली पीक 4,14,188 से काफी कम है। तीसरी लहर से होने वाली मौतों के मामले में भी भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों से बेहतर रही है। लव अग्रवाल के अनुसार ओमिक्रोन के कारण दो से आठ फरवरी के सप्ताह में प्रतिदिन औसतन सर्वाधिक 10,787 मौतें हुईं और पिछले हफ्ते भी यह संख्या 8,330 रही। वहीं भारत में उसी हफ्ते प्रतिदिन औसतन 615 लोगों की सर्वाधिक मौत दर्ज की गई, जो पिछले हफ्ते गिरकर 144 रह गई। देश में 18 साल से अधिक उम्र के 97 फीसद लोग एक डोज और 76.66 फीसद दोनों डोज ले चुके हैं। इसी तरह से 15 से 18 साल की उम्र के 74 फीसदी किशोर एक डोज और 39 फीसदी दोनों डोज ले चुके हैं।
आइसीएमआर के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना से होने वाली मौतों और उनमें टीका लेने वालों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे साफ हुआ है कि वैक्सीन की एक डोज भी मौत रोकने में 98.9 फीसद और दोनों डोज 99.3 फीसद तक कामयाब हैैं।
नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टीकाकरण पर गठित टास्क फोर्स के प्रमुख डाक्टर वीके पाल ने जून में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने के आइआइटी कानपुर के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञ इस गणितीय गणना से असहमति जता चुके हैं। उनके अनुसार अभी चौथी लहर की भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा और इसके लिए और इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक संक्रमण के आंकड़ों के आधार पर चौथी लहर की आशंका बहुत कम नजर आती है।
तीसरी लहर से भारत काफी हद तक बाहर निकल चुका है और अब केवल 29 जिले ऐसे बचे हैं, जिनमें संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है और उनमें भी गिरावट का रुख है। वहीं पांच फीसद से कम संक्रमण दर वाले जिलों की संख्या 671 पहुंच गई है। तीसरी लहर के दौरान पहली बार देश में साप्ताहिक औसत संक्रमण दर भी एक फीसदी से नीचे पहुंच गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...