Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके उन कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उससे आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप को रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव को सकता है।

वृष  राशि : आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आप संतान की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा और आपको थकान, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको उसमें लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने कुछ खर्चों के बढ़ने के कारण परेशान तो होंगे, लेकिन व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वाद विवाद लंबा खिंच सकता है। आज कोई पुरानी चीज आपके अचानक से सामने आ सकती है जिसे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको  कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। प्रेम के मामले में आपको आज थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका साथी किसी की बातों में आकर आपसे झगड़ा कर सकता है। आज के दिन प्राणायाम करने से आपको मानसिक तौर पर हल्का महसूस होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके किसी कार्य को करने से नाखुश रहेंगे, यदि आप हमें प्यार से समझाते हैं तो बेईमान सकते हैं और आपके काम में सफलता की दुआ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आप अपने किसी प्रियजन के साथ मिलकर किसी व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। पहले से किया जा रहे बिज़नस में आपको खुले दिमाग से ही सभी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका पार्टनर आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता हैं। आप अपनी संतान से अपने मन की कुछ इच्छाओं को जाहिर करेंगे, जो उन्हें पूरी करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आप अपनी माताजी को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों मे आपसी विवाद पनप सकता है। आज कोई प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके विरोधी आपके सामने कुछ ऐसे प्रस्ताव रखेंगे, जो आपके लिए कठिन होंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन पर सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने मन की सुननी होगी व किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, क्योंकि किसी की बात सुनकर आपको जल्दी क्रोध आएगा, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विदेश से आयात निर्यात कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आप उस कर्ज को उतार पाने में सफल रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज आपको किसी भी निर्णय को धैर्य व संयम से लेना होगा, क्योंकि आपकी तरक्की देख कर आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपसे ईर्ष्या कर सकता है और वह आपको किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर कर सकता है। यदि संतान भी आज कोई ऐसा कार्य करे, जो आपके मन मुताबिक नहीं हो तो उसमें भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। उन्हें प्रेम से समझाना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी दावत में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा और मन में खुशी रहेगी। व्यापार के लिए यात्रा के योग बनेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। दिमाग पर काबू रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा के संबंध में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मनचाहा लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी। आप अपने किसी कानूनी कार्य के पूरा होने के लिए किसी अधिकारी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। इसी बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है कोई कानूनी कार्यवाही आपको परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों के साथ व्यापार करते हैं तो आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विदेशी विनिमय सोच समझ कर करें।

धनु राशि : आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा होगी। आज आपका मन कुछ धार्मिक कामों की ओर ही बढ़ेगा। दान पुण्य करने की इच्छा होगी। बच्चों के मन की कोई इच्छा पूरी करेंगे जिससे वह बड़े खुश नजर आएंगे। व्यापार को लेकर धन ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। धन के निवेश को लेकर संशय की स्थिति बनेगी। बेवजह दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का विवाह पक्का हो सकता है जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहारिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी बहु प्रतिक्षित कार्य में दोस्तों का साथ मिलने से मन की इच्छा पूरी होगी।

मकर राशि : आज आपके परिवार में किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है क्योंकि परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ होगा। अपने कार्य क्षेत्र में सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का प्लान बना सकते हैं। नए दोस्त बनाने का मौका भी मिलेगा। आज आपके काम में आपका कोई दोस्त आपकी बड़ी मदद कर सकता है। अपने घर वालों को कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। बिजनेस के लिए समय अनुकूल रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने आलस्य को छोड़कर अपने रुके हुए कार्यों के प्रगति देखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।आपको आपका डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिसकी आपने प्रतीक्षा भी नहीं की थी। यदि साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा नहीं तो आपका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। आज विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगिताओं में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज अतिरिक्त आय का कोई स्रोत मिल सकता है।

मीन राशि : आज का दिन नौकरी के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा ऑफर भी आ सकता है। आज आपका मन चाहा ट्रांसफर भी हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जाएंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। अपने जीवनसाथी से भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...