Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपके सीनियर्स से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके आत्म सम्मान में भी वृद्धि होगी। अपने मन की किसी भी बात को किसी ऐसे मित्र से साझा करने से बचना होगा, जिस पर आपको भरोसा नहीं है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जिन भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आपकी माताजी के साथ आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार अथवा नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय को भी ले सकते हैं, मानसिक तनाव अधिक रहेगा और आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन  राशि : आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढे़गी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिलाओं से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो यह उनके लिए कोई विवाद खड़ा करवा सकती हैं। आपको शासन में सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी लेकिन किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आप अपने घर में पूजा, पाठ, हवन आदि करा सकते हैं। यदि आपका आज अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज आपको विदेश गमन करने का भी मौका मिल सकता है। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी, लेकिन आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी सारी चिंताओं को भूल जाएंगे। अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से आप अपने मन की कुछ समस्याओं का समाधान खोजने की बात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से बातचीत करके अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को समाप्त करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि किसी से उधार लिया था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी और वह किसी परिजन के मदद से समाप्त होगा। आप किसी संपत्ति के सौदे को भी फाइनल कर सकते हैं, लेकिन उसे आपको किसी के बहकावे में आकर नहीं करना है। अपनी बुद्धि व ववेक से निर्णय लेकर करना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज अपने व्यापार संबंधी समस्याओं के लिए किसी परिजन से मदद के लिए सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपके शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग आज अपनी वाणी के कारण अपने एक मित्र बनाने में सफल रहेंगे और उनकी वाणी आज उनको मान-सम्मान भी दिलवाएगी। आप अपने जीवनसाथी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप जन्मदिन, विवाह पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन पैसे लेने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण पूरा परिवार खुशी से झूम उठेगा। यदि आप को संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर की कुछ बातों से आपका मन थोड़ा दुखी होगा। सायंकाल का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन उसमें सुधार होगा। छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन उसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण उन्हें परेशान नहीं होना, क्योंकि वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे व अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप संतान के खराब व्यवहार के कारण परेशान होंगे, यदि किसी से धन का लेनदेन किया था तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि : आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी, जो लोग अभी तक किसी उलझन में है, आपको उनका समाधान मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका भी मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा, तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...