Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे व छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को लागू करेंगे, तो आप अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को  महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृष  राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। उनके किए द्वारा गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे। आपकी लंबे समय बाद कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी, जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि कोई नोकझोंक चल रही थी, तो आप उन्हें मनाने में भी कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपको आपसी विश्वास के सहारे अपने रिश्तों में मजबूती लानी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। वह अपने कानों से सुन कभी किसी को कुछ बोलना होगा, नहीं तो वह आपके पारिवारिक मे वाद विवाद करा सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश का काम करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, क्योंकि वह अपना धन कहीं गलत जगह निवेश कर सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरे करते नजर आएंगे, लेकिन आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें ना कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।  आपको परिवार में अक्समात किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने अनावश्यक खर्चों में कटौती करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों से सहयोग मिलता दिख रहा है व उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता से किए हुए किसी वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन यदि वह उन्हे पहचान पाए, तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों कुछ सामाजिक कार्यों मे धन लगाएंगे, जिसके करने से उनकी तारीफ होगी, लेकिन उनके कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे उन्हे सावधान रहना होगा। आपके हाथ काफी काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको किसे पहले करना है और किसे बाद में इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, उनके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा, जिसके कारण वह अपने धन को कुछ व्यर्थ के कामों में भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें इसके लिए पछताना पड़ेगा। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आप अपने व्यापार में जल्दी धन कमाने की योजनाओं में पड़ने के कारण अपने निवेश को कहीं गलत जगह पर कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। यदि आप नया वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नवविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपने किसी परिजन की समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आप कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आप साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में पार्टनर की सहमति से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपनी किस्मत को भी निखार पाएंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आप किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं, जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें भी सावधान रहना होगा। उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। आप अपने भाइयों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपको अपने किसी भी परिवार के सदस्य से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है और पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आपको अपनी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी खास मामले में गुस्सा करके उसे बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नयी योजनाओ को लागू करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगी, जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज उसे लांच कर सकते हैं। यदि आपको कुछ मानसिक तनाव है, तो आपको उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको आज छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल कर अपने व्यापार की गति को तेज करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोगों को भी अपनी रकम को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन संतान की कुछ समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन वह व्यर्थ होगी। आपको अपने किसी भी परिजन पर विश्वास करके अपने मन की बातों को साझा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए धन का लेनदेन बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *