Google Analytics Meta Pixel सद्भाव का पाठ पढ़ाने को साथ आए गुरुकुल और मदरसा - Ekhabri.com

सद्भाव का पाठ पढ़ाने को साथ आए गुरुकुल और मदरसा

समस्या का समाधान झगड़े से नहीं, बल्कि संवाद से निकाला जा सकता है। यह बात लोगों की समझ में नहीं आती हैं, इसलिए दंगे और फसाद होते हैं। एक-दूसरे को लड़ाकर समाज और देश को अस्थिर करने की कोशिशें की जाती हैं। मगर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन और राष्ट्रीय इमाम संघ ने संवाद का ऐसा रास्ता दिखाया है, जिस पर देश में सद्भाव की नई इबादत लिखी जा सकेगी। इस पहल में धार्मिक शिक्षण संस्थान-मदरसे और गुरुकुल एक साथ आए हैं। इनमें पढ़ने और पढ़ाने वाले साथ आए हैं और कुछ दिन साथ गुजारकर और संवाद कर एक-दूसरे को और धर्म को समझने की कोशिश करेंगे।
देवबंद के मदरसों के छात्रों और धार्मिक शिक्षकों ने न सिर्फ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के गुरुकुल में तीन दिन गुजारे हैं, बल्कि वहां के छात्रों और गुरुओं के साथ रहकर वैदिक धर्म, शास्त्र, श्लोक व कर्मकांड को नजदीक से जाना था। इसी तरह गुरुकुल की दैनिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसकी अगली कड़ी में जून में गुरुकुल के छात्र अब देवबंद के मदरसों में तीन दिन गुजारेंगे। साथ ही धार्मिक गतिविधियों के साथ इस्लाम धर्म की मूल भावना को समझने की कोशिश करेंगे।
राष्ट्रीय इमाम संघ के मुख्य इमाम डा. उमेर अहमद इलियासी ने बताया कि परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद से अंतर धार्मिक संवाद बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा पहले से होती रही। यह प्रयास सफल हुआ जब मई, 2018 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद के विभिन्‍न मदरसों में पढ़ने वाले 100 छात्रों को परमार्थ निकेतन की ओर से संचालित गुरुकुल में तीन दिनों के लिए ठहराया गया। उनके बीच का संवाद और साथ रह कर एक-दूसरे को समझने का दृश्य अद्भुत था। मुस्लिम छात्र संध्या आरती में शामिल होते तो उनके नमाज के लिए गुरुकुल के ऋषि कुमार गंगा तट धोकर साफ करते। मदरसे के छात्रों ने गुरुकुल में शाकाहारी व सात्विक भोजन ही ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि अब जब संक्रमण के मामले कम हुए हैं तो जून में परमार्थ निकेतन के 100 ऋषि कुमार को देवबंद के मदरसे में तीन दिन ठहराने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि मंदिर के पुजारियों और मस्जिदों के इमामों को भी इसी तरह साथ लाने की तैयारी है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...