Google Analytics Meta Pixel देश में नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर - Ekhabri.com

देश में नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर

देश कोे भविष्य में कोरोना महामारी की किसी नई लहर का सामना नहीं करना पड़ेगा। जाने माने वायरोलाजिस्ट टी जैकब जान ने कहा है कि तीसरी लहर खत्म हो गई है और चौथी लहर के आने की तब तक कोई संभावना नहीं है जब तक कि अनपेक्षित रूप से कोई अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट नहीं सामने आता है।  इंडियन काउंसिल फार मेडिकल रिसर्च के सेंटर आफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलाजी के पूर्व निदेशक जान ने कहा कि विश्वास के साथ निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि तीसरी लहर समाप्त हो गई है और देश एक बार फिर एक स्थानिक चरण में प्रवेश कर गया है। स्थानिक चरण से मतलब यह है कि लोग संक्रमण के साथ जीना सीख जाते हैैं, जबकि महामारी की अवस्था में वायरस आबादी पर हावी होता है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार हफ्ते से देशभर में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। किसी राज्य में संक्रमण में ज्यादा उतार चढ़ाव नजर नहीं आ रहा है। मामलों में स्थिरता बनी हुई है। इस सवाल पर कि पहले भी कई विशेषज्ञों ने कहा था कि तीसरी लहर नहीं आएगी, जान ने कहा कि तीसरी लहर ओमिक्रोन की वजह से आई। किसी ने भी ओमिक्रोन को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया था। तीसरी लहर के नहीं आने का आकलन उस समय की महामारी की स्थिति के आधार पर किया गया था।
जान ने कहा कि महामारी चौथी लहर तब तक नहीं आएगी, जब तक कि अल्फा, बीटा, गामा या ओमिक्रोन से अलग कोई बहुत ही संक्रामक वैरिएंट उभरकर सामने नहीं आता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति और विश्वभर में महामारी के ट्रेंड से भी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि महामारी चौथी लहर नहीं आएगी।
जान ने कहा कि इससे पहले भी सांस से जुड़ी जितनी महामारी आई हैैं वो दो से से तीन लहर के बाद स्थानिक अवस्था में चली गई हैैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के वंश से जुड़े वायरस के चलते कभी-कभी संक्रमण बढ़ जाए, लेकिन वह बड़ी महामारी का रूप नहीं लेगी। इसके लिए जरूरी है कि संभावित वायरस पर नियमित रूप से नजर रखी जाए और नमूनों की जांच होती रहे, ताकि कोई नया वैरिएंट सामने आता है तो उसका तुरंत पता चल सके।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...