आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय के मामलों में आज आपकी प्रगति देखकर लोग आपसे प्रसन्न होंगे। आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने की सोच सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगी। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

वृष  राशि : आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने पिताजी अथवा परिवार के मुखिया का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप आज किसी आर्थिक मदद को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको कानून संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके कष्टों में आज सुधार हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को धन हानि होने की पूरी आशंका है, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा और निवेश का जोखिम उठाने से बचना होगा। आप संतान के लिए कुछ धन का निवेश करेंगे। आपके किसी मित्र को आपके कड़वे स्वभाव के कारण कुछ परेशानी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आएंगे। आपने यदि अपने धन को निवेश करने का मन बनाया है तो शेयर बाजार, आदि में निवेश कर सकते हैं सावधानी से और मार्केट के विशेषज्ञ की राय लेकर।

कर्क राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे और आप व्यावसायिक विरोधियों को भी अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना आवश्यक होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आयोजित होने का भी मौका मिल सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है या आप किसी नए वाहन को भी घर ला सकते हैं। बहन के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी, लेकिन आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत रास्ते की ओर जा सकते हैं। आपका अपने किसी मित्र से मेल मिलाप हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षावों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन हो सकता हैं।
कन्या राशि : आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, क्योंकि आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या भी आज दूर होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आपको अपने किसी भी परिजन पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको समय पर मदद न देकर धोखा दे सकते हैं। आपको थकान के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, जिसे आप योग व व्यायाम के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं। धन का लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है और आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी वाद विवाद के कारण आप परेशान रहेंगे, उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसका फायदा राजनीति में कार्यरत लोग अवश्य उठाएंगे। जीवन साथी को तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को मिलजुल कर हंसते बोलते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन पिताजी को अचानक कोई समस्या हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु भी आपके मित्र बनते हुए नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको व्यापार में एक के बाद एक डील मिलती रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के कारण आपको अपनी माता जी के द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार में आज कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए आपके प्रयास फलीभूत होंगे। आपका कोई विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेगा और वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में अपने दोस्त का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि : आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए भी भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ लोगों से भी मेल मिलाप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने सहयोगी से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कोई उनका पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टल सकते हैं। जीवनसाथी से आपको हर संभव मदद मिलेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। अपने घर की रंगाई पुताई अथवा सजावट के कार्यों पर भी अपना धन लगाएंगे। व्यापार में किसी के कहने पर भी अपने धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा, जिसके कारण उनकी सभी समस्याएं समाप्त होगी। आपके मन की इच्छा को संतान पूरी कर सकती है। मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डालेंगे, जिसका आपको बाद में नुकसान होगा। आपको अपनी सोच को संतान के ऊपर हावी नहीं होने देना है और उनसे उनके मन की बात जानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको फिर भी धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से किसी नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। कुछ पुराने किए गए कार्यों के कारण आपको परिवार के सदस्यों द्वारा शाबासी मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...