कोरोना महामारी के कारण विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ क्रिकेट भी बंद था। मगर आज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होने जा रहा है। करीब चार माह बाद फिर मैदान पर गेंद और बल्ले के बीच जंग होगी। आज से वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। कैरेबियाई टीम इंग्लैंड पहुंचने के बाद 14 दिन आइसोलेशन में रही। हालांकि इस मैच के लिए आईसीसी ने नियमों में कई बदलाव किए हैं। कोरोना काल में होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर आईसीसी ने कुछ रूल्स को अस्थायी तौर पर बदला है।
लॉकडाउन के कारण पिछले 116 दिनों से कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया। 46 साल में पहला ऐसा मौका है जब 100 से ज्यादा दिन के अंतराल तक कोई इंटरनैशनल मैच नहीं खेला गया। बिना दर्शकों के खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में नए नियम भी लागू होंगे। जिनमें सबसे अहम लार के इस्तेमाल पर बैन होगा। पहली बार ऐसा होगा कि खिलाड़ी लार के इस्तेमाल के बगैर गेंद मूव कराने की कोशिश करेंगे। नियमों के उल्लंघन पर अंपायर दो चेतावनी देंगे और तीसरी बार नियम तोड़ने वाली टीम पर पांच रन की पेनल्टी होगी।
वहीं नस्लवाद के विरोध में दोनों टीमें ‘ब्लैक लाइव मैटर’ का लोगो लगाकर उतरेंगी। ये लोगों खिलाड़ियों की कमीज पर होगा। इसके जरिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ी नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे। मैच के दौरान सेलिब्रेशन करते हुए खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। वे हाथ नहीं मिला सकेंगे।
आईसीसी ने न्यूट्रल अंपायर नियम में भी ढील दी है। दोनों छोर पर स्थानीय अंपायर होंगे। अंपायरिंग में अनुभव की कमी देखते हुए दोनों टीमों को हर पारी में एक अतिरिक्त डीआरएस भी दिया जाएगा। कोविड सब्सिट्यूट नियम को भी लागू किया गया है। मैच के दौरान किसी भी प्लेयर की तबीयत बिगड़ती है तो उसकी जगह नए खिलाड़ी को मैदान में उतारने की अनुमति होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...