उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में पकड़ा गया। वह महाकाल मंदिर के फैसिलिटी सेंटर पर अपना बैग रखने के बाद शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये की रसीद कटवाई। मंदिर में एक सिक्यूरिटी गार्ड को शंका होने पर उसे पुलिस चौकी लेकर आए थे। यहां पूछताछ शुरू होते ही उसने कहा- हां मैं विकास दुबे कानपुर वाला हूं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे। आइजी राकेश गुप्ता, एसपी मनोज सिंह सहित कुछ अन्य अफसर उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
महाकाल मंदिर में गुरुवार सुबह 7.45 बजे दुबे की गिरफ्तारी हुई। मगर वह करीब 7 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच चुका था। इन दिनों महाकाल दर्शन के लिए एक दिन पूर्व अग्रिम बुकिंग कराना होती है। मगर हाल में ही प्रशासन की ओर से 250 रुपये की रसीद से दर्शनार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। दुबे ने यही रसीद कटवाई। यहां उसने अपना सही नाम नहीं बताया। जब वह दर्शन कर लौट रहा था तो एक सुरक्षाकर्मी को शक हुआ। इस पर उसे मंदिर परिसर स्थित महाकाल चौकी में लाया गया। यहां पूछताछ शुरू होते ही दुबे ने अपनी पहचान बता दी। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। एसपी मनोज सिंह खुद उसे गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में दुबे कई कहानियां गढ़ रहा है। वह उज्जैन गुरुवार सुबह साबरमती एक्सप्रेस से पहुंचा था। यह ट्रेन 5.45 पर उज्जैन आई थी। पुलिस अधिकारी दुबे को लेकर कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं।
दुबे की इस तरह गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल महाकाल मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हैं। विकास दुबे का इस तरह आराम से मंदिर में पहुंचना और फिर गिरफ्तार होने से कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि उसकी गिरफ्तारी हुई है या सरेंडर इस पर सवाल खडे हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...