Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके स्थितियों को पहचान कर ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपको आपका कोई साथी बढ़ा चढ़ाकर किसी बात को बता सकता है, जिसके कारण आप क्रोध में आ सकते हैं। भाई व बहनों से भी आज आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। यदि आप अपने धन को सट्टेबाजी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम से प्रसन्न होकर सीनियर्स आपकी सराहना करेंगे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आपको किसी समस्या के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जैसे नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि पिछले दिनों से यदि आपकी दिनचर्या बिगड़ रही थी, तो आप उसे भी सुधरेंगे। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने के कारण परिवार में किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपने किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके निर्णय लिया, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। विदेशी कंपनियों में लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आपको अपने पिछले किए गए निवेशो का लाभ मिलेगा और आप अपने पास अत्यधिक धन पाकर अपने कुछ खर्च और बढ़ा लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों ने जितने लाभ की उम्मीद की थी, व्यापार में उनको इतना लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माता जी से आपको बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल 1 जुलाई 2020

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आप अपने धन को किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों से किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या पर कोई गंभीर विचार करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है, तो वह भी कर सकते हैं। आपको कानूनी कार्य में सोच विचार कर पढ़ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसमें नुकसान होगा। सायंकाल के समय आपका अपने किसी मित्र से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग किसी और कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए अभी भी समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी नाराज हैं, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करें।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने के लिए रहेगा। आपको व्यापार में लाभ पाने के लिए कठिन परिश्रम करने होंगे, लेकिन फिर भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी होगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारीयों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में कार्यरत लोगों को अपने सीनियर से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिसमें वह पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जाए, तो आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है और संतान को आप पिकनिक पर लेकर जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने अपनी आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और जिनको किसी से भी नहीं कहेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान को यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण कराना की सोच रहे हैं, तो कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे और अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि संतान को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा।  आप किसी नए कार्य को माता-पिता से आशीर्वाद लेकर करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपनी किसी समस्या के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में  किसी छोटी बात पर वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा।
मकर राशि : आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे व उन्हें पूरा करके ही रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि व्यापारियों को व्यापार में मनमुटाव लाभ लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने मित्रों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह चुगली लगाकर उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। यदि आप संतान के लिए धन का निवेश करना चाहते हैं, तो आपको शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को दूसरों से बातचीत करते समय उतना ही बोलना बेहतर रहेगा, जितना जरूरी हो। नौकरी में कार्यरत लोगों को ऑफिस में अनुशासन तोड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें सजा दी जा सकती है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।  आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। खांसी जुकाम बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकती है, जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। संतान को  तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।

मीन राशि : आज आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप चिंताओं से मुक्त रहेंगे व अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों को आप अपने पिताजी की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करके प्रसन्न रहेंगे और स्वास्थ्य में आप कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। छोटे व्यापारियों को लाभ के साथ-साथ कुछ घाटा भी हो सकता है, लेकिन फिर भी आप अपने आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...