Google Analytics Meta Pixel कांकेर में होलिका दहन की 700 साल पुरानी अनोखी परंपरा - Ekhabri.com

कांकेर में होलिका दहन की 700 साल पुरानी अनोखी परंपरा

कांकेर। शहर में होलिका दहन की 14वीं सदी यानी 700 साल पुरानी अनोखी परंपरा है। सबसे पहले होलिका दहन गढिय़ा पहाड़ पर किया जाता है। वहां से पैरे की मोटी रस्सी में आग लगाकर पुजारी प्रकाश भंडारी पैदल चलकर पैलेस पहुंचते हैं। इसी आग से पैलेस में होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद कांकेर पैलेस से होलिका की आग ले जाकर लोग अपने वार्डों में होलिका दहन करते हैं। ये कहानी शुरू होती है 14वीं सदी में जगन्नाथ पुरी से। पुरी के राजपरिवार के वीर कन्हार देव को चर्म रोग था। किसी वैद्य ने उन्हें चर्मरोग से निदान के लिए कांकेर से लगे सिहावा स्थित श्रृंगी ऋ षि तपोवन जाने सलाह दी। यहां पहुंचकर उन्होंने महानदी के उद्गम स्थल में डुबकी लगाई। यहां के पवित्र जल के प्रभाव से उनका चर्मरोग दूर हो गया। सिहावा के लोगों के अनुरोध पर उन्होंने सिहावा में राजधानी बनाई। उनकी तीसरी पीढ़ी के राजा तानु देव ने कांकेर के गढ़ किले को फतह कर यहां राजधानी बनाई। गढिय़ा पहाड़ पर देवी देवताओं का वास माना जाता है। नए राजा के समय से ही इस स्थल पर होलिका दहन शुरू किया गया। रियासतकाल से चली आ रही इस परंपरा को शहर के बुजुर्ग लोग जिंदा रखे हुए हैं। कांकेर के वर्तमान महाराजा डॉ. आदित्य प्रताप देव ने बताया कि गढिय़ा पहाड़ में होलिका दहन करने की परंपरा है। वहां की पवित्र अग्नि से पैलेस और फिर पूरे शहर में होलिका दहन इस विश्वास के साथ करते हैं कि इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
होली पर जगदलपुर में 500 जवान होंगे तैनात
जगदलपुर में होली के त्योहार को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड़ पर आ गई है। पिछले 2 दिनों से शहर में असामाजिक तत्वों के साथ तेज वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं होली में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला है। यह फ्लैग मार्च बस स्टैंड से होते हुए रेलवे स्टेशन, पीजी कॉलेज समेत शहर के अन्य चौक-चौराहों से निकला। होली के दिन शहर के हर चौक चौराहों पर करीब 400 से 500 की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। बस्तर जिले के एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, शहर में असामाजिक तत्वों के ऊपर लगाम लगाने और कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए हमने सभी चौक चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी है। ताकि रंगों का त्योहार होली बेरंग न हो। सभी शांतिपूर्ण तरीके से होली का आनंद ले सकें। इधर, कोंडागांव जिले के केशकाल में ्रस्क्क राहुल देव शर्मा ने होली को लेकर शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...