Google Analytics Meta Pixel हर सुबह खाली पिएं जीरा का पानी, मिलेगा यह फायदा - Ekhabri.com

हर सुबह खाली पिएं जीरा का पानी, मिलेगा यह फायदा

नई दिल्ली। हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई चीजें सेहत को अविश्वसनीय लाभ प्रदान कर सकती हैं। हम रोजाना भोजन के लिए कई सारे मसालों और औषधियों को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए कितने लाभकारी हो सकते हैं? आयुर्वेद में रोजाना प्रयोग में लाई जाने वाली तमाम औषधियों और मसालों के गुणों का जिक्र मिलता है। इनका सेवन करके आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। जीरा ऐसा ही एक लोकप्रिय मसाला है जो न सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के काम आता है, साथ ही इसका सेवन पेट से लेकर इम्युनिटी तक को बेहतर बनाए रखने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। आयुर्वेद में जीरा का पानी पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है, विशेषरूप से सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जीरा में पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी उपलब्धता होती है, जो आपके शरीर को निरंतर कार्य करते रहने में काफी मदद कर सकती है।
पेट के लिए जीरा के फायदे
वर्षों से पेट से संबंधित तमाम समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर जीरा को प्रयोग में लाया जाता रहा है। रात भर भीगे हुए जीरे का पानी पीने से न सिर्फ पेट साफ रहता है, साथ ही कब्ज, अपच और मतली जैसी समस्याओं में भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है। जीरा का पानी पेट की अम्लता और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। गैस और बदहजमी के कारण पेट दर्द की समस्या में भी राहत दिलाने में जीरे का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीरा का पानी, आम तौर पर पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।
त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार
जीरे का पानी कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिजों में समृद्ध होता है जो त्वचा की सेहत को सुधारने में काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जीरे के पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायक है। नियमित रूप से एक गिलास जीरा पानी पीने से आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियां भी कम हो सकती हैं।
बढ़ाता है इम्युनिटी
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखने के लिए जीरा का पानी पीना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। जीरा आयरन और डाइट्री फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इम्युनिटी को मजबूती देने में सहायक है। यह बीमारियों से लड़ता है और आपके बीमार पडऩे की आशंका को कम करता है। चूंकि जीरा का पानी पाचन के लिए बेहतर माना जाता है, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। इम्युनिटी पावर के लिए तमाम पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...