Google Analytics Meta Pixel नशे में धुत्त चालक ने ठेले को मारी टक्कर, युवक की मौत - Ekhabri.com

नशे में धुत्त चालक ने ठेले को मारी टक्कर, युवक की मौत

रायपुर. होली की खुमारी में रविवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें एक 20 साल के युवक की जिंदगी चली गई। नशे के शौक और लापरवाह ड्राइविंग के चक्कर में एक युवक ने कई राहगीरों को भी घायल किया। इस नशेबाज ड्राइवर को पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बूढ़ा तालाब के ठीक सामने कैलाशपुरी वाली सड़क पर मजार के सामने देव राजपाल नाम का यह ड्राइवर नशे में अपनी एसयूवी को ड्राइव कर रहा था। रात के वक्त लहराती हुई गाड़ी मौत बनकर तांडव कर रही थी। सड़क के किनारे टहल रहे लोगों को घायल करते हुए यह गाड़ी आगे बढ़ी। इस हादसे में 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सामने से आ रहे गुपचुप ठेले वाले को भी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की वजह से पूरा ठेला पलट गया और उसमें उसमें रखा सामान कई फीट दूर जा गिरा । ठेले को संभाल रहे 20 साल के लक्ष्मीकांत दोहरे को कुचलती चलती हुई गाड़ी आगे बढ़ गई। मौके पर ही लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। कैलाशपुरी इलाके का ही रहने वाला लक्ष्मीकांत गुपचुप बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाया करता था। इस टक्कर के बाद भी आरोपी ड्राइवर देवराज पाल ने गाड़ी नहीं रोकी। पास ही मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग की टीम भी इसका पीछा करने लगी और फिर दोबारा रफ्तार में देवराज पटेल अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाने लगा । कुछ और लोगों को टक्कर मार दी । कुछ ही दूरी पर पुलिस की टीम ने इसे रोका और हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम ने देखा कि यह नशे में कार ड्राइव कर रहा था।
कैमरे में कैद हुई घटना
बिना किसी की परवाह किए आरोपी ड्राइवर कार को बेहद लापरवाह तरीके से ड्राइव कर रहा था । यह घटना कैलाशपुरी इलाके की सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। शिवम नाम के एक शख्स ने बताया कि उसने यह मंजर अपनी आंखों से देखा। गुपचुप ठेले को टक्कर मारने के बाद कार ने शिवम को भी टक्कर मारी जिससे उसके हाथ में चोट आई है । पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *