Google Analytics Meta Pixel फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा - Ekhabri.com

फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा

रायपुर। शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने आज रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित फैशन शो में खादी और हाथकरघा के वस्त्रों का प्रदर्शन किया। फैशन शो में जहां युवक-युवतियां और बच्चे पारम्परिक खादी वस्त्र पहनकर रैम्प पर नजर आए, वहीं ग्रामीण अंचलों की महिलाएं भी खादी और हाथकरघा साडिय़ों में रैम्प पर चलती नजर आयीं। इस फैशन शो की कोरियोग्राफी क्रेजी चैम्पस ने की। इस अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि खादी वस्त्र आधुनिकता के इस दौर में अपना प्रभाव दिखा रहा है। यह आज इस फैशन शो में देखने को मिला। आज का यह फैशन शो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहेगा, जिस प्रकार से इस फैशन शो को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है वह सराहनीय है। कार्यक्रम की शुरूआत श्री गणेश वंदना से हुई। फैशन शो पांच राउंड में किया गया, प्रथम राउंड में 12 युवक-युवतियों और 2 बच्चों ने खादी के फैशनेबल कपड़ों का प्रदर्शन किया। दूसरे राउंड के ट्रायबल फैशन में ससुराल गेंदा फूल की धुन पर 8 महिलाओं ने नृत्य करते हुए चंद्रपुर की पारम्परिक जाला और सरगुजा की गोदना साडिय़ों का प्रदर्शन किया। इसी तरह तीसरे राउंड में सिल्क वस्त्रों के साथ रैम्प पर युवक-युवतियां नजर आयीं। चौथे राउंड में 10 युवक-युवतियां और 2 बच्चों ने वैवाहिक परिधानों के साथ का प्रदर्शन किया। अंतिम राउंड में क्रेजी चैम्पस के मॉडल छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत में मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसका

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *